फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लॉगर मामला: जेल में बंद बेलारूस के पत्रकार ने वीडियो में फंसाए जाने की बात कही

Fri, 04 Jun 2021 12:24 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, कीव
विज्ञापन
Roman Protasevich - फोटो : ट्विटर वीडियो स्क्रीनग्रैब
विज्ञापन

बेलारूस द्वारा एक विमान को जबरन अपने यहां उतरवाकर गिरफ्तार किए गए विरोधी पत्रकार ने जेल से एक वीडियो में कहा कि देश के सत्तावादी नेता के खिलाफ विरोध प्रदर्शन इच्छित असर नहीं डाल पाए और विपक्ष को इन प्रदर्शनों को पुनर्जीवित करने के लिये बेहतर समय का इंतजार करना चाहिए। यह रमन प्रातसेविच की ऐसी दूसरी उपस्थिति थी जिसे सहयोगियों ने जबर्दस्ती बताकर खारिज कर दिया।

विज्ञापन


रमन प्रातसेविच की फुटेज सरकारी नियंत्रण वाले ओएनटी चैनल पर बुधवार रात प्रसारित एक टीवी कार्यक्रम का हिस्सा थी। इस कार्यक्रम में 26 वर्षीय प्रातसेविच को यह कहते हुए भी दिखाया गया है कि उन्हें किसी अज्ञात सहयोगी ने फंसाया है।

ओएनटी चैनल के प्रसारक ने हालांकि दावा किया कि बेलारूस के प्राधिकारियों को इस बात की जानकारी नहीं थी कि प्रातसेविच रयान एयर के विमान में सवार था जो यूनान से विलनियस जा रहा था जब विमान नियंत्रक ने बम होने का उल्लेख करते हुए 23 मई को इसे मिन्स्क में उतरवाया था।
विज्ञापन


विमान में कोई बम नहीं मिला था लेकिन प्रातसेविच को उसकी रूसी महिला मित्र के साथ गिरफ्तार कर लिया गया था।

विमान का मार्ग परिवर्तन किए जाने से यूरोपीय संघ नाराज था और उसने बेलारूस के सभी विमानों के अपने हवाईक्षेत्र से होकर गुजरने पर रोक लगा दी।

इसके अलावा यूरोपीय संघ ने अपने विमानों को बेलारूस के हवाई क्षेत्र का इस्तेमाल न करने की सलाह दी और बेलारूस की अर्थव्यवस्था पर प्रभाव डालने वाले नए प्रतिबंधों को लगाने की तैयारी की जा रही है।

करीब 25 सालों तक 93 लाख की आबादी वाले पूर्व सोवियत राष्ट्र की कमान बेहद सख्ती से थामने वाले बेलारूस के राष्ट्रपति एलेग्जेंडर लुकाशेंको ने पश्चिम पर उनके देश का दम प्रतिबंधों से घोटन की कोशिश का आरोप लगाया।

प्रातसेविच 2019 में बेलारूस छोड़कर चला गया था और लुकाशेंको का शत्रु बन गया था। यह प्रातसेविच की राष्ट्रीय टेलीविजन पर प्रसारित दूसरी फुटेज थी। पहली बार टीवी पर आए प्रातसेविच को फुटेज में व्यापक गड़बड़ियों में अपना हाथ होने की बात स्वीकार करते हुए सुना गया था।

पोलैंड में रहने वाले उसके माता-पिता ने हालांकि कहा था कि उसकी स्वीकारोक्ति जबर्दस्ती कराई गई लगती है और ऐसा प्रतीत होता है कि उसका मेकअप चेहरे की चोटों को छिपाने के लिये किया गया था।

प्रातसेविच के एक शीर्ष सहयोगी ने कहा कि जारी किए गए नए वीडियो में पत्रकार स्पष्ट रूप से दबाव में बोल रहा था।

पत्रकार ने कहा कि उसने अपनी रवानगी से करीब 40 मिनट पहले एक चैट (डिजिटल संवाद) में एक सहयोगी से अपनी यात्रा योजना पर चर्चा की थी। उसने आरोप लगाया कि बम होने की जानकारी किसी ऐसे व्यक्ति ने दी होगी जिसका उससे कोई व्यक्तिगत विवाद होगा, हालांकि उसने इस बारे में और जानकारी नहीं दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें