फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US-EU-Italy Meeting: PM मेलोनी को अहम सफलता, अमेरिका-यूरोपीय संघ के बीच बातचीत में बनीं 'सेतु'; होगी नई शुरुआत

Mon, 19 May 2025 01:04 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, रोम

सार

इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी ने रोम में अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और यूरोपीय आयोग की प्रमुख वॉन डेर लेयेन के साथ अहम बैठक की। मेलोनी ने इसे नए रिश्तों की शुरुआत बताया। वहीं वेंस ने मेलोनी को अच्छा दोस्त बताते हुए यूरोप-अमेरिका व्यापार पर सहमति की उम्मीद जताई।
विज्ञापन
इटली की पीएम मेलोनी ने जेडी वेंस और वॉन डेर लेयेन के साथ ही बैठक - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने रविवार को रोम में एक अहम त्रिपक्षीय बैठक की मेजबानी की, जिसमें अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन शामिल हुईं।पीएम मेलोनी ने इस बैठक को तीनों देशों के बीच के संबंध को नई शुरुआत की उम्मीद बताया। बता दें कि यह त्रिपक्षीय बैठक मेलोनी के लिए एक कूटनीतिक सफलता मानी जा रही है, क्योंकि उन्हें यूरोप और अमेरिका के बीच के संबंध को बेहतर बनाने के लिए एक ब्रिज-बिल्डर माना जा रहा है। 

विज्ञापन


मेलोनी बोलीं- मैं गर्व महसूस करती हूं..
जॉर्जिया मेलोनी ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान त्रिपक्षीय बैठक के लक्ष्य पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि मैं गर्व महसूस करती हूं कि अमेरिका और यूरोपीय संघ के दो बड़े नेताओं को संवाद के लिए एक साथ ला सकी। उन्होंने बताया कि इस तरह की बैठक का प्रस्ताव उन्होंने एक महीने पहले वॉशिंगटन में डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात के दौरान रखा था।

ये भी पढ़ें:- Palm Springs Explosion: अमेरिका में आतंकी हमले का संदिग्ध 25 वर्षीय युवक धमाके में खुद भी मरा; FBI कर रही जांच
विज्ञापन


वेंस ने मेलोनी को बताया अच्छा दोस्त

वहीं अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने मेलोनी को अपना अच्छा दोस्त बताया। साथ ही कहा कि ट्रंप और वह चाहते हैं कि मेलोनी अमेरिका और यूरोप के बीच एक सेतु का काम करें। उन्होंने माना कि अमेरिका और यूरोप के बीच कुछ मतभेद हैं (जैसे टैक्स और टैरिफ पर), लेकिन बहुत सारी बातें ऐसी भी हैं जिन पर दोनों पक्ष सहमत हैं। दूसरी ओर यूरोप  वॉन डेर लेयेन ने भी उम्मीद जताई कि व्यापार से जुड़े मुद्दों पर अमेरिका और यूरोपीय संघ दोनों के हित में समझौता कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि हमारे बीच दुनिया का सबसे बड़ा व्यापारिक रिश्ता है।

यूक्रेन यूद्ध पर बोलीं डेर लेयेन
साथ ही यूक्रेन युद्ध पर बात करते हुए वॉन डेर लेयेन ने कहा कि अमेरिका और यूरोप का साझा लक्ष्य एक न्यायपूर्ण और स्थायी शांति है। उन्होंने अमेरिका को यूक्रेन में संघर्ष रोकने की कोशिशों में योगदान देने के लिए धन्यवाद भी दिया। उन्होंने कहा कि अब समय है कि हम चीजों को आगे बढ़ाएं, और मैं मानती हूं कि आने वाला हफ्ता यूक्रेन-रूस शांति वार्ता के लिए बेहद अहम होगा।

ये भी पढ़ें:- Pope Leo XIV: 'पोप लियो 14वें' ने ली शपथ, भारत की ओर से समारोह का हिस्सा बने राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश

त्रिपक्षीय बैठक मेलोनी के लिए राहत
गौरतलब है कि यह बैठक मेलोनी के लिए एक बड़ी राहत थी, क्योंकि हाल ही में वह यूरोपीय देशों के साथ यूक्रेन में युद्धविराम के प्रयासों से अलग-थलग पड़ गई थीं। उन्होंने यूके के प्रधानमंत्री की उस पहल से खुद को दूर कर लिया था, जिसमें यूरोपीय सैनिकों को यूक्रेन भेजने की बात हो रही थी।

विज्ञापन


हालांकि हालात तब और बिगड़े जब फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने मेलोनी पर गलत जानकारी फैलाने का आरोप लगाया, जिससे उनकी ट्रंप और यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की के साथ बैठक टल गई। हालांकि, विश्लेषकों का मानना है कि मेलोनी की रणनीति सफल रही, क्योंकि उन्होंने अमेरिका और यूरोप के बीच संतुलन बनाने की कोशिश की है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें