फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Italy: मिलान के वृद्धाश्रम में लगी भीषण आग, छह लोगों की मौत, दर्जनों घायल

Fri, 07 Jul 2023 05:03 PM IST
देव कश्यप एएनआई, मिलान (इटली)।

सार

अग्निशमन कर्मियों के अनुसार, आग मिलान के दक्षिणी आवासीय इलाके में 'कासा देई कोनियुगी' वृद्धाश्रम की पहली मंजिल पर एक कमरे में लगभग 1:20 बजे (स्थानीय समय) लगी। अग्निशमन अधिकारियों ने कहा कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इटली के मिलान में शुक्रवार तड़के एक वृद्धाश्रम (Retirement home) में आग लगने से कम से कम छह लोगों की मौत हो गई और दर्जनों अन्य घायल हो गए। विदेशी मीडिया ने इतालवी अधिकारियों के हवाले से यह जानकारी दी। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों ने कहा कि वास्तविक संख्या इससे कहीं अधिक हो सकती है।

विज्ञापन


अग्निशमन कर्मियों के अनुसार, आग मिलान के दक्षिणी आवासीय इलाके में 'कासा देई कोनियुगी' वृद्धाश्रम की पहली मंजिल पर एक कमरे में लगभग 1:20 बजे (स्थानीय समय) लगी। अग्निशमन अधिकारियों ने कहा कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि दर्जनों लोगों को इमारत से सुरक्षित बाहर निकाला गया है। 

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मिलान के मेयर ग्यूसेप साला (Giuseppe Sala) ने कहा कि इमारत के एक कमरे में आग पर काबू पा लिया गया है, जहां आग की लपटों से दो लोगों की मौत हो गई। मेयर ने कहा कि आग पर तुरंत काबू पा लिया गया, लेकिन अन्य पीड़ितों की धुएं में दम घुटने से मौत हो गई। उन्होंने एक टेलीविजन साक्षात्कार में कहा, यह एक भारी क्षति है। यह बहुत बुरा हो सकता था।
विज्ञापन

 

मीडिया ने लोम्बार्डी की आपातकालीन सेवा के प्रमुख जियानलुका चियोडिनी (Gianluca Chiodini) का हवाला देते हुए रिपोर्ट दी कि कम से कम 80 लोगों को अस्पताल ले जाया गया, जिनमें से दो की हालत गंभीर थी। साथ ही 14 को गंभीर लेकिन गैर-जानलेवा चोटें थीं और लगभग 65 को हल्की चोटें लगी थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें