फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rome: भद्दी टिप्पणी के कारण साथी से अलग हुईं इटली की पीएम मेलनी, जियाम्ब्रुनो ने दिया था आपत्तिजनक बयान

Sat, 21 Oct 2023 06:08 AM IST
जलज मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, रोम

सार

जियाम्ब्रुनो और मेलनी की शादी नहीं हुई है। मेलनी ने लिखा, मैं एक साथ बिताए शानदार वर्षों के लिए उनका धन्यवाद करना चाहती हूं। मुझे मेरे जीवन की सबसे महत्वपूर्ण चीज यानी हमारी बेटी जिनेवरा देने के लिए मैं उन्हें धन्यवाद देती हूं।
विज्ञापन
मेलानी जोन्स - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इटली की प्रधानमंत्री जियॉर्जिया मेलनी (46) अपने पत्रकार साथी आंद्रेया जियाम्ब्रुनो से अलग हो गई हैं। मेलोनी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर यह जानकारी दी। दोनों लगभग 10 साल तक साथ रहे और उनकी 7 साल की एक बेटी भी है। इतालवी प्रधानमंत्री ने कहा, कुछ समय से हमारे रास्ते अलग हो गए हैं। ऐसे में अब इसे स्वीकारने का समय आ गया है। जियाम्ब्रुनो अगस्त में तब आलोचनाओं से घिर गए थे, जब उन्होंने अपने शो में कहा था कि महिलाएं अधिक शराब न पीकर दुष्कर्म से बच सकती हैं।

इसके बाद से ही दोनों के संबंधों में तल्खी आ गई थी। जियाम्ब्रुनो हाल के दिनों में महिलाओं के खिलाफ आपत्तिजन बातें करने, महिला सहकर्मियों के साथ अभद्र भाषा इस्तेमाल करने और अपने अफेयर की बात कबूल कर चर्चा में रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक, जियाम्ब्रुनो और मेलनी की शादी नहीं हुई है। मेलनी ने लिखा, मैं एक साथ बिताए शानदार वर्षों के लिए उनका धन्यवाद करना चाहती हूं। मुझे मेरे जीवन की सबसे महत्वपूर्ण चीज यानी हमारी बेटी जिनेवरा देने के लिए मैं उन्हें धन्यवाद देती हूं। एक टीवी चैनल पर प्रसिद्ध कार्यक्रम की मेजबानी करने वाले जियाम्ब्रुनो ने अगस्त में आपति्तजनक बयान दिया था। इस पर मेलनी ने कहा था कि उन्हें उनके पार्टनर की टिप्पणियों के आधार पर नहीं आंका जाना चाहिए। 

हम जो थे, मैं उसकी हमेशा रक्षा करूंगी

विज्ञापन

पुुरुष साथी आंद्रेया के साथ अलगाव के बारे में एक्स पर अपने बयान में इतालवी प्रधानमंत्री ने कहा कि हम जो थे, मैं उसकी रक्षा करूंगी। मैं अपनी दोस्ती की रक्षा करूंगी और मैं हर कीमत पर हमारी सात वर्षीय बच्ची की रक्षा करूंगी, जो अपनी मां और पिता से प्यार करती है। मुझे अपनी मां से प्यार जताने का मौका नहीं मिला, पर अपनी बेटी के मामले में मैं सौभाग्यशाली हूं। मेरे पास और कुछ कहने को नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें