फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस्राइल का कमाल: एआई आधारित स्वचालित राइफल 'अरकास' तैयार, दुश्मन और आतंकियों का खुद करेगी सफाया

Mon, 20 Dec 2021 04:33 PM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

'अरकास' राइफल दुश्मन की पहचान कर लेगी और निशाना लगाकर उसे ढेर कर देगी। इसीलिए कहा जा रहा है कि यह राइफल भविष्य में आतंक के खिलाफ युद्ध में महत्वपूर्ण हथियार बन सकती है। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : indian army website
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आधुनिक हथियारों के निर्माण की दिशा में इस्राइल ने फिर कमाल किया है। अब इस्राइल ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित ऐसी स्वचालित राइफल बनाई है, जो शत्रु की पहचान कर उनका काम तमाम कर देगी। यह राइफल रणभूमि की तस्वीर बदल देगी। यह आतंकी हमलों के दौरान या युद्ध मैदान से भाग रहे शत्रुओं का भी सफाया कर देगी। इससे आतंक के खिलाफ जंग में बड़ी मदद मिलेगी।  

विज्ञापन


इस्राइल की रक्षा उत्पाद बनाने वाली इलेक्ट्रानिक्स कंपनी इल्बिट ने इस राइफल को बनाया है। इस राइफल का नाम 'अरकास' (ARCAS) है। इस्राइल अब तक कई अत्याधुनिक शस्त्रास्त्र बना चुका है, लेकिन हाल ही में उसने एआई बेस्ड यह राइफल बनाई है। इसके जरिए उसने अब उसने राइफल को डिजिटल तरीके से संचालित स्वचालित मशीन का रूप दे दिया है। 

'अरकास' राइफल दुश्मन की पहचान कर लेगी और निशाना लगाकर उसे ढेर कर देगी। इसीलिए कहा जा रहा है कि यह राइफल भविष्य में आतंक के खिलाफ युद्ध में महत्वपूर्ण हथियार बन सकती है। सुरक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि अरकास राइफल भविष्य में रणभूमि की तस्वीर बदल सकती है। 
विज्ञापन


दुश्मन व दोस्त की इस तरह होगी पहचान
यह एआई आधारित है। इसमें अत्याधुनिक सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल किया गया है, जिससे यह राइफल अपने दुश्मन और दोस्त की पहचान कर लेगी। इसका कैमरा रातदिन काम कर सकता है। सुरंग के अंदर भी यह कैमरा आसानी से काम कर सकता है। किसी बिल्डिंग के कोने से भी इसे संचालित किया जा सकता है। 

इसके जरिए दुश्मन की गोलियों की चपेट में आए उसका खात्मा किया जा सकेगा। यह सिस्टम अपने सामने आने वाले किसी दुश्मन के शरीर को पहचान लेगा और तुरंत उसका सफाया कर देगा। विश्व के कई देशों ने इसे खरीदने में रुचि दिखाई है। इसका वजन मात्र 150 ग्राम है। इससे सैनिक इसे आसानी से कहीं भी लेकर मोर्चा संभाल सकते हैं।

इस तरह काम करेगा यह वेपन सिस्टम

  • ARCAS 'सैनिकों के स्मार्टफोन' की तरह काम करेगी। 
  • यह सैनिकों द्वारा अपने लिए खींची गई तस्वीरों को देखने की सुविधा देता है। 
  • यह हथियार की स्थिति और उसकी गोलियों के बारे में लाइव अपडेट देगा।
  • इसके द्वारा ली गई तस्वीरें जवान के हेलमेट में लगे कैमरे में दिखती रहती हैं। 
  • इन्हें देखकर सैनिक के लिए रणभूमि में फैसले करना आसान होता है। 
  • इस सिस्टम को अन्य राइफल में भी लगाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें