फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्वी सीरिया में इस्राइल के हवाई हमले में दर्जनों लोगों की हुई मौत

Thu, 14 Jan 2021 01:51 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, बेरूत
विज्ञापन
Israel-Syria
विज्ञापन

इस्राइल के युद्धक विमानों ने बुधवार तड़के पूर्वी सीरिया में ईरान समर्थित सैन्य ठिकानों और हथियार डिपो को निशाना बनाते हुए भीषण बमबारी की। एक युद्ध निगरानीकर्ता ने बताया कि हमले में दर्जनों लड़ाके हताहत हुए हैं। बताया गया कि इस हमले में सीरिया के कई गोदामों को निशाना बनाया गया जिनमें ईरान से आए हथियारों को रखा गया था।

विज्ञापन


ईरान से आए हथियारों को रखने वाले सीरिया के कई गोदामों को बनाया गया निशाना
हमले की जानकारी रखने वाले अमेरिकी खुफिया विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अमेरिका से मिली खुफिया जानकारी के आधार पर हवाई हमले किए गए हैं। बता दें कि सीरिया में हमलों के लिए निशाना चुनने में इस्राइल और अमेरिका के बीच सहयोग को बहुत कम सार्वजनिक किया जाता है।

राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े संवेदनशील मुद्दे पर बात के दौरान पहचान गुप्त रखने का अनुरोध करते हुए अमेरिकी अधिकारी ने बताया कि विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने मंगलवार को इस हवाई हमले के बारे में इस्राइल की खुफिया एजेंसी मोसाद के प्रमुख योसी कोहेन से चर्चा की थी। ब्रिटेन स्थित संस्थान सीरियन ऑबजर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स का कहना है कि सात सीरियाई नागरिकों सहित 23 लोग मारे गए हैं और 28 घायल हुए हैं। 
विज्ञापन


मिसाइलों का जवाब भी दिया गया
सीरिया की सरकारी समाचार एजेंसी ‘सना’ के अनुसार, हमले में इराक की सीमा से सटे डेर अल-जोर, मयादीन और बुकमाल शहरों और आसपास के क्षेत्रों को निशाना बनाया गया। एक अज्ञात सैन्य अधिकारी के अनुसार, सीरिया की ‘एयर डिफेंस प्रणाली’ ने मिसाइल हमलों का जवाब दिया। इस संबंध में अन्य कोई जानकारी नहीं दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें