फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Syria: दमिश्क में इमारत पर इस्राइल का मिसाइल हमला, ईरान से जुड़े नेताओं की चल रही थी बैठक; पांच की मौत

Sat, 20 Jan 2024 03:45 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, दमिश्क

सार

Syria: इस्राइली बलों ने सीरिया की राजधानी दमिश्क में एक चार मंजिला इमारत पर मिसाइल से हमला किया है। इसमें पांच लोगों की मौत की खबर है। बताया जा रहा कि इस इमारत में ईरान से जुड़े नेताओं की बैठक चल रही थी। 
विज्ञापन
1 of 4
इस्राइल का दमिश्क में इमारत पर हमला। - फोटो : सोशल मीडिया
गाजा में हमास के साथ जंग के अलावा इस्राइल कई मोर्चों पर संघर्ष कर रहा है। एक ओर जहां हिजबुल्लाह लेबनान की ओर से उसके उत्तरी हिस्से को निशाना बना रहा है। वहीं दूसरी ओर, लाल सागर में हूती विद्रोहियों के व्यापारिक जहाजों पर हमले जारी हैं। इस बीच, इस्राइली बलों ने सीरिया में एक इमारत को निशाना बनाया है। इस इमारत में कथित तौर पर ईरान से जुड़े नेताओं की बैठक हो रही थी। हमले में कम से कम पांच लोगों की मौत की खबर है। 
विज्ञापन

2 of 4
दमिश्क में आवासीय इमारत पर इस्राइली हमला। - फोटो : सोशल मीडिया
चार मंजिला आवासीय इमारत को बनाया निशाना: मानवाधिकार समूह
सीरिया में मानवाधिकारों की निगरानी करने वाले एक समूह ने समाचार एजेंसी 'एएफपी' को बताया, 'सीरिया की राजधानी दमिश्क में एक इस्राइली मिसाइल से चार मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया है। जिसमें पांच लोग मारे गए हैं। इमारत में ईरान से जुड़े नेताओं की बैठक चल रही थी।' समूह ने सीरिया के अंदरूनी सूत्रों के हवाले से कहा कि जहां इमारत को निशाना बनाया गया है, वह उच्च सुरक्षा वाला इलाका है। यह ईरान के इस्लामिक रिवॉल्यूशनरी गार्ड और ईरान समर्थक फलस्तीनी गुटों के नेताओं का ठिकाना है। मानवाधिकार समूह के निदेशक रामी अब्देल ने कहा कि उन्होंने (इस्राइल) निश्चित रूप से ईरान समर्थित समूहों के वरिष्ठ नेताओं को निशाना बनाया है। 
विज्ञापन

3 of 4
दमिश्क में आवासीय इमारत पर इस्राइली हमला। - फोटो : सोशल मीडिया
पूरी तरह से नष्ट हुई इमारत
समाचार एजेंसी 'सना' ने बताया कि इस्राइल ने दमिश्क के मजेह इलाके में आवासीय इमारत को निशाना बनाया है। मजेह क्षेत्र में संयुक्त राष्ट्र कार्यालय, दूतावास और रेस्तरां हैं। एसोसिएटेड प्रेस ने बताया कि इस्राइली मिसाइल ने पूरी इमारत को नष्ट कर दिया और हमले में दस लोग या तो मारे गए या घायल हो गए। सीरिया में गृह युद्ध के दौरान एक दशक तक इस्राइल ने सैकड़ों बार हवाई हमले किए हैं। जिनमें ज्यादातर हमले ईरान समर्थित बलों को निशाना बनाकर किए गए थे। 
विज्ञापन

4 of 4
इस्राइल-हमास युद्ध - फोटो : सोशल मीडिया
पिछले साल शुरू हुआ था इस्राइल-हमास युद्ध
इस्राइल और हमास के बीच बीते साल सात अक्तूबर को युद्ध शुरू हुआ था। इस्राइली हमलों में 20 हजार से ज्यादा फलस्तीनी मारे जा चुके हैं। हमास ने दक्षिण इस्राइल से हमले की शुरुआत की थी। आतंकवादी समूह ने एक साथ सैकड़ों मिसाइल दागी थीं। इन हमलों में 1200 से ज्यादा इस्राइली नागरिक मारे गए थे। जबकि, सैकड़ों लोगों को बंधक बना लिया गया था। इन बंधक बनाए गए लोगों में आधे से ज्यादा अभी भी हमास के कब्जे में हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें