फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

India Israel Relation: तीन दशक पुराने राजनयिक रिश्तों को नई ऊंचाई देने भारत आएंगे इस्राइली पीएम नफ्ताली बेनेट, जानिए पूरा मामला

Mon, 24 Jan 2022 08:46 PM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, यरुशलम

सार

तेल अवीव में मौजूद इस्राइल में भारत के राजदूत संजीव सिंगना के साथ हुए बैठक में गिलोन ने कहा कि अगले 30 वर्षों के लिए परस्पर संबंधों को आकार देने के लिए यह एक अच्छा अवसर है।
विज्ञापन
नफ्ताली बेनेट - फोटो : Wikipedia
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत में इस्राइल के राजदूत नाओर गिलोन ने सोमवार को कहा कि उनके प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट जल्द ही भारत दौरे पर आएंगे। हालांकि, अभी दौरे की तारीख तय नहीं है। लेकिन दोनों देश अपने राजनयिक रिश्तों के 30 साल पूरे होना का जश्न मनाने वाले हैं और इसके लिए पीएम बेनेट इसी वर्ष भारत आएंगे। इस अवसर को मनाने के लिए दोनों देशो में सालभर कई समारोहों आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्त्रस्मों को गति देने के लिए सोमवार को दोनों देशों के राजदूतों ने एक वर्चुअल बैठक में लोगो लॉन्च किया। लोगों में इस्राइल के स्टार ऑफ डेविड व भारत के अशोक चक्त्रस् को शामिल किया गया है।

विज्ञापन


तेल अवीव में मौजूद इस्राइल में भारत के राजदूत संजीव सिंगना के साथ हुए बैठक में गिलोन ने कहा कि अगले 30 वर्षों के लिए परस्पर संबंधों को आकार देने के लिए यह एक अच्छा अवसर है। वहीं, इस दौरान सिंगना ने कहा कि 2022 में न सिर्फ भारत-इस्राइल के रानयिक संबंधों के तीन दशक पूरे हो रहे हैं। बल्कि, 2017 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस्राइल दौरे के साथ शुरू हुए द्विपक्षीय रणनीतिक संबंधों के भी पांच वर्ष पूरे हो रहे हैं। 

बीते पांच वर्ष में भारत-इस्राइल के संबंध बेहद प्रगाढ़ हुए हैं। 27 जनवरी को होलोकास्ट स्मृति दिवस आने वाला है, इसके संदर्भ में बात करते हुए सिंगला ने कहा कि दोनों देशों के बीच सभ्यता और सामुदायिक रिश्ता भी है।
विज्ञापन


तीन दशक पूरे होने की खुशी में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के लिए लोगो वारणसी से ताल्लुक रखने वाले निखिल ने बनाया। वे फिलहाल एनआईटी अहमदाबाद में पढ़ाई कर रहे हैं। इससे पहले वे बीएचयू में विजुअल आर्ट में स्नातक कर चुके हैं। निखिल कहते हैं कि वे चाहते थे कि लोगो ऐसा हो जो दोनों देशों की संस्कृति, इतिहास और लोगों को जोड़े व आगे बढ़ने का संदेश दे। वहीं, कार्यक्त्रस्म के संचालक डॉ. ओशरिट बिर्वाडकर ने कहा कि लोगों दोनों देशों के गहरे जुड़ाव को दिखाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें