फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gaza War: अस्पताल में घुसी इस्राइली सेना, कर्मियों-विस्थापितों को हटाया; मारे गए लोगों के शव सड़कों पर बिखरे

Sat, 07 Dec 2024 06:31 AM IST
दीपक कुमार शर्मा एजेंसी, काहिरा

सार

अस्पताल के निदेशक हुसाम अबू सफिया ने कहा, कमल अदवान के पश्चिमी और उत्तरी किनारों पर हवाई हमलों की एक शृंखला के बाद गोलीबारी भी हुई और इस्राइली सेना अंदर घुस आई। निदेशक ने जानकारी दी कि अस्पताल में घुसे सैनिकों ने सभी कर्मचारियों, मरीजों और विस्थापित लोगों को अपने प्रांगण में जाने का आदेश दिया और कुछ घंटों बाद उन्हें अंदर लौटने की अनुमति दी।
विज्ञापन
कमल अदवान अस्पताल में हुई तोड़फोड़ व बाहर मौजूद फलस्तीनी। - फोटो : अमर उजाला/एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस्राइली बलों पर शुक्रवार को उत्तरी गाजा के बेत लाहिया में कमल अदवान अस्पताल पर हमला करने और लौटने से पहले कुछ कर्मचारियों और विस्थापितों को बाहर निकालने के आरोप लगे हैं।

विज्ञापन


इस बीच यहां किए गए हवाई हमलों में मारे गए लोगों के शव बाहर सड़कों पर बिखरे हुए देखे गए। अस्पताल के निदेशक हुसाम अबू सफिया ने कहा, कमल अदवान के पश्चिमी और उत्तरी किनारों पर हवाई हमलों की एक शृंखला के बाद गोलीबारी भी हुई और इस्राइली सेना अंदर घुस आई। निदेशक ने जानकारी दी कि अस्पताल में घुसे सैनिकों ने सभी कर्मचारियों, मरीजों और विस्थापित लोगों को अपने प्रांगण में जाने का आदेश दिया और कुछ घंटों बाद उन्हें अंदर लौटने की अनुमति दी। हालांकि इंडोनेशियाई आपातकालीन सर्जरी टीम को हमेशा के लिए परिसर छोड़ने का आदेश भी दिया गया है।

गाजा में संघर्ष विराम वार्ता बहाल हुई : हमास नेता
इस्तांबुल। हमास के नेता बासेम नैम ने कहा है कि अंतरराष्ट्रीय मध्यस्थों ने गाजा में युद्धविराम के लिए हमास और इस्राइल के साथ बातचीत फिर से शुरू कर दी है। उन्होंने 14 माह से जारी युद्ध को समाप्त करने के लिए समझौता हो जाने की उम्मीद जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संबंधित वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें