फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Israel: इस्राइली रक्षा मंत्रालय के महानिदेशक ने की इस्तीफे की पेशकश, पूर्व रक्षा मंत्री ने की थी नियुक्ति

Mon, 11 Nov 2024 07:05 PM IST
पवन पांडेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला

सार

इस्राइल एक तरफ जहां कई मोर्चों पर युद्ध लड़ रहा है, वहीं देश में आंतरिक कलह भी शुरू हो रहे हैं। इसकी शुरुआत तब हुई जब प्रधानंत्री बेंजमिन नेतन्याहू ने देश के रक्षा मंत्री योआव गैलेंट को अचानक उनके पद से बर्खास्त कर दिया।
विज्ञापन
इयाल जमीर, इस्राइली रक्षा मंत्रालय के महानिदेशक - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कई मोर्चे पर युद्ध लड़ रहे इस्राइल में आंतरिक कलह भी शुरू हो गई है। पीएम नेतन्याहू की तरफ से रक्षा मंत्री को अचानक पद से हटाने के बाद अब इस्राइली रक्षा मंत्रालय के महानिदेशक इयाल जमीर ने अपने पद से इस्तीफा देने का अनुरोध किया है। इस मामले में इस्राइली रक्षा मंत्रालय का कहना है कि इयाल जमीर ने आज सुबह नए रक्षा मंत्री इस्राइल कैट्ज से पहली कार्य बैठक के लिए मुलाकात की। इस बैठक के दौरान उन्होंने ने जल्द ही अपना पद छोड़ने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन


रक्षा मंत्री इस्राइल कैट्ज ने नहीं मंजूर किया इस्तीफा
मंत्रालय का कहना है कि रक्षा मंत्री इस्राइल कैट्ज के अनुरोध पर, इस बात पर सहमति बनी कि इस समय महानिदेशक अपने पद पर बने रहेंगे। बता दें कि इयाल जमीर को पिछले साल पूर्व रक्षा मंत्री योआव गैलेंट ने नियुक्त किया था। पूर्व रक्षा मंत्री योआव गैलेंट को पिछले हफ्ते प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने विवादास्पद तरीके से बर्खास्त कर दिया था।
विज्ञापन


(ये खबर अपडेट की जा रही है)


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें