फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gaza: रक्षा मंत्री कैट्ज बोले- गाजा में इस्राइल ने सैन्य अभियान का विस्तार किया; खान यूनिस पर हमलों में 17 मरे

Wed, 02 Apr 2025 01:30 PM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, यरूशलम

सार

इस्राइल के रक्षा मंत्री इजरायल कैट्स ने कहा कि गाजा पट्टी में इस्राइल का सैन्य अभियान बड़े क्षेत्रों पर कब्जा करने के लिए विस्तार कर रहा है। इन क्षेत्रों को इस्राइल के सुरक्षा क्षेत्रों में जोड़ा जाएगा। वहीं, इस्राइल ने खान यूनिस शहर पर रातभर हवाई हमले किए। इन हमलों में 17 लोगों की मौत हो गई। 
 
विज्ञापन
इस्राइल का झंडा - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रक्षा मंत्री इजरायल कैट्ज ने बुधवार को कहा कि गाजा पट्टी में इस्राइल का सैन्य अभियान विस्तार कर रहा है। उन्होंने कहा कि फलस्तीनी क्षेत्र में यह आक्रमण आतंकवादियों और उनके बुनियादी ढांचे को नष्ट करने के लिए किया जा रहा है। अभियान के तहत बड़े क्षेत्रों पर कब्जा किया जा रहा है, जिन्हें इस्राइल के सुरक्षा क्षेत्रों में जोड़ा जाएगा। नासिर अस्पताल के अधिकारियों के अनुसार, खान यूनिस शहर पर रातभर हवाई हमलों में 17 लोग मारे गए हैं। 

विज्ञापन


कैट्ज ने कहा कि इस्राइल की सुरक्षा परिधि उत्तरी और पूर्वी गाजा में सीमा के साथ लगती है और दशकों से देश की रक्षा का एक महत्वपूर्ण हिस्सा रही है। इसका उपयोग क्षेत्र के पास रहने वाले अपने नागरिकों की सुरक्षा के लिए किया जाता है। 

ये भी पढ़ें: Israel: वेस्ट बैंक के किशोर की हिरासत में मौत, इस्राइल की जेल में जान गंवाने वाला 63वां फलस्तीनी कैदी
विज्ञापन


गाजावासियों से हमास को खदेड़ने की अपील
रक्षा मंत्री कैट्ज ने गाजावासियों से हमास को खदेड़ने की अपील की, जिसने अभी भी 59 लोगों को बंधक बना रखा है। इन बंधकों में 24 के अभी भी जीवित होने का अनुमान है। हालांकि, शेष बंधकों को युद्धविराम और अन्य समझौतों के तहत रिहा किया जा चुका है। कैट्ज ने बाकी बंधकों को वापस करने को कहा। 

खान यूनिस में इस्राइली हवाई हमलों में 17 की मौत
इस्राइल ने गाजा पट्टी के दक्षिणी शहर खान यूनिस पर रातभर हवाई हमले किए। इन हमलों में 17 लोग मारे गए। अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि हवाई हमलों में मारे गए 12 लोगों के शव नासिर अस्पताल लाए गए। मृतकों में पांच महिलाएं और दो बच्चे शामिल थे। मृतक महिलाओं में एक गर्भवती थी। अधिकारियों ने बताया कि हमले में एक परिवार के तीन पुरुष मारे गए हैं। जिस घर पर बमबारी की गई, उसके मालिक की भी मौत हो गई। इसके अलावा, गाजा यूरोपीय अस्पताल को पांच लोगों के शव मिले, जो दो अलग-अलग हवाई हमलों में मारे गए। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Gaza War: गाजा में इस्राइली सैनिकों ने 15 फलस्तीनी चिकित्सकों को मारा, सामूहिक कब्र में दफनाया; यूएन का दावा

खाद्य संकट पर संयुक्त राष्ट्र की चेतावनी
संयुक्त राष्ट्र ने गाजा में लंबे समय तक भोजन उपलब्ध होने के इस्राइल के दावे को हास्यास्पद बताया। संयुक्त राष्ट्र ने कहा कि गाजा में खाद्य संकट बहुत गंभीर है। संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने कहा कि विश्व खाद्य कार्यक्रम को गाजा में अपनी सभी 25 बेकरी बंद करनी पड़ी, क्योंकि उनके पास खाना पकाने के लिए ईंधन की कमी है। दुजारिक ने कहा कि इस्राइल ने एक महीने पहले गाजा में सभी क्रॉसिंग बंद कर दी थीं, जिससे मानवीय आपूर्ति बंद हो गई। 

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें