फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gaza: इस्राइल ने गाजा पर फिर किए हवाई हमले, महिलाओं-बच्चों समेत 17 लोगों की मौत

Wed, 08 Jan 2025 08:52 AM IST
राहुल कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, यरूशलेम

सार

 Israeli airstrike:  इस्राइल गाजा में लगातार हवाई हमले कर रहा है। इस सप्ताह में तीसरी बार इस्राइल ने गाजा पर बम बरसाए हैं। मंगलवार रात हुए हमले में 17 लोगों की जान चली गई है।
विज्ञापन
गाजा में तबाही का मंजर। - फोटो : UNICEF
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिणी गाजा में इस्राइली हवाई हमलों में मंगलवार देर रात कम से कम 17 लोग मारे गए। इस हवाई हमले में मारे लगभग सभी महिलाएं या बच्चे हैं। इससे पहले इस्राइली लड़ाकू विमानों और ड्रोनों ने गाजा पट्टी में 100 से अधिक स्थानों पर बमबारी की थी। जिसमें लगभग 200 लोगों के मारे जाने की जानकारी सामने आई थी। 
विज्ञापन


खान यूनिस के निकटवर्ती नासिर अस्पताल में बाल वार्ड के निदेशक अहमद अल-फर्रा ने बताया कि एक ही टेंट में रह रहे पांच बच्चों की मौत हो गई। टेंट, घरों और एक वाहन पर हुए हमले के बाद अस्पताल लाए गए आठ बच्चों और पांच महिलाओं में उनके शव भी शामिल थे।  

इस हमले को लेकर इस्राइली सेना ने कहा कि उसने 7 अक्टूबर, 2023 को हुए हमले में भाग लेने वाले आतंकवादियों को निशाना बनाया था। उसने नागरिकों को नुकसान पहुंचाने के जोखिम को कम करने के लिए कदम उठाए और नागरिक हताहतों के लिए हमास को जिम्मेदार ठहराया।
विज्ञापन


गाजा में इस्राइल-हमास युद्ध जारी है और इसका कोई अंत नहीं दिख रहा है, हालांकि युद्ध विराम और हमास द्वारा बंधक बनाए गए इस्राइली बंधकों की रिहाई के उद्देश्य से लंबे समय से चल रही वार्ता में हाल ही में प्रगति हुई है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें