फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Israel-Iran Tension: इस्राइल के हवाई हमले में मारा गया ईरानी ड्रोन कमांडर, बंकर में छिपे हैं अयातुल्ला खामनेई

Sat, 21 Jun 2025 10:53 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव।

सार

Israel-Iran Tension: इस्राइल ने ईरान के ड्रोन कमांडर अमीन फर जुडाकी को मार गिराया है, जिसने इस्राइल पर सैकड़ों ड्रोन हमले किए थे। इस्राइली वायुसेना अब दक्षिण-पश्चिम ईरान के सैन्य ठिकानों पर हमले कर रही है। इसके अलावा, अमेरिकी और इस्राइली मीडिया की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामनेई बंकर में छिपे हुए हैं और उन्होंने तीन लोगों को अपना संभावित उत्तराधिकारी चुना है, जिनमें उनका बेटा शामिल नहीं है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस्राइल ने ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड्स वायु सेना की दूसरी ड्रोन इकाई के कमांडर अमीन फर जुडाकी को हमले में मार गिराया है। इस्राइली वायु सेना ने कहा कि जुडाकी ने इस्राइल की ओर सैकड़ों ड्रोन हमलों में बड़ी भूमिका निभाई थी। 

विज्ञापन


सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में इस्राइली वायुसेना ने कहा, कल हमारी वायु सेना ने लड़ाकू विमानों की मदद से ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड्स की वायु सेना के दूसरी ड्रोन इकाई के कमांडर अमीन फर जुडाकी को मार गिराया। अमीन फर जुडाकी ने दक्षिण पश्चिम ईरान के अहवाज इलाके से इस्राइल की ओर सैकड़ं ड्रोन हमलों की योजना बनाई और उन्हें तक पहुंचाया था। इसने आगे कहा, इस समय हमारी वायु सेना दक्षिण-पश्चिम ईरान के के सैन्य ठिकानों पर हमले कर रही है। 

ये भी पढ़ें: Pakistan: 'आत्म-सम्मान नहीं बचा..', ट्रंप के लिए नोबेल की सिफारिश करने पर शहबाज सरकार पर फूटा जनता का गुस्सा
विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इस्राइल की रिपोर्ट के मुताबिक, इस बीच इस्राइल रक्षा बल (आईडीएफ) के चीफ ऑफ स्टाफ लेफ्टिनेंट जनरल एयाल जामीर ने कहा कि ईरान के कुर्द बलों की फलस्तीनी कोर के प्रमुख सई इजादी मारा गया है। यह कई मोर्चे के इस युद्ध में एक अहम मोड़ है और इससे पश्चिम एशिया क्षेत्र में सुरक्षा बेहतर होगी। जनरल जामीर ने कहा, सईद इजादी उन लोगों में से एक था, जो सात अक्तूबर के नरसंहार की योजना बनाने और उसे अंजाम देने में शामिल थे। उसके हाथों पर हजारों इस्राइली नागरिकों का खून था। 

उन्होंने कहा, सईद इजादी ईरान-हमास गठजोड़ का प्रमुख था और वह हमास के मारे जा चुके दो नेताओं सिनवार और देइफ का करीबी था। उन्होंने आगे कहा, यह इस्राइली खुफिया एजेंसी और वायु सेना की एक बड़ी खुफिया और सैन्य कामयाबी है। अब पश्चिम एशिया में कहीं भी कोई सुरक्षित ठिकाना नहीं बचा है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Bangladesh: 'सरकार के समर्थन के बिना नहीं हो सकते चुनाव...', बांग्लादेश के मुख्य चुनाव आयुक्त का बयान

टाइम्स ऑफ इस्राइल और न्यूयॉर्क टाइम्स के हवाले से बताया गया है कि ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामनेई इस समय बंकर में छिपे हुए हैं। इसकी वजह इस्राइल की ओर से उनकी हत्या की आशंका है। रिपोर्ट के मुताबिक, खामनेई ने तीन धार्मिक नेताओं को अपने संभावित उत्तराधिकारी के तौर पर चुना है। खास बात यह है कि इनमें उनका बेटा मोजतबा खामनेई शामिल नहीं है। पहले ऐसी खबरें थीं कि खामनेई अपने बेटे मोजतबा को उत्तराधिकारी बनाना चाहते हैं। इसके साथ ही, खामनेई ने उन वरिष्ठ सैन्य कमांडरों की जगह भी भरनी शुरू कर दी है, जिन्हें इस्राइल ने हमलों में मार गिराया है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ये जानकारी ईरानी प्रशासन के तीन करीबी सूत्रों ने दी है।

संबंधित वीडियो-

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें