फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस्राइल : अस्पताल में कैंसर मरीजों को दवा पहुंचाने के लिए तैनात होंगे रोबोट

Sat, 10 Jul 2021 05:22 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, येरूशलम

सार

द टाइम्स ऑफ इस्राइल की खबर के मुताबिक, अगले महीने से जब शीबा मेडिकल सेंटर के ऑन्कोलॉजी विभाग को कैंसर की दवाई की जरूरत होगी तो देश में निर्मित ये रोबोट इन दवाइयों को सीधे उस नर्स तक पहुंचाएंगे।
विज्ञापन
robot
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस्राइल के सबसे बड़े अस्पताल का कैंसर विज्ञान विभाग जल्द ही मरीजों को दवा पहुंचाने के लिए रोबोट तैनात करेगा। ये रोबोट इस काम के लिए भूमिगत सुरंग, नियमित गलियारा और लिफ्ट तक का इस्तेमाल करने में निपुण हैं।

विज्ञापन


इसका मकसद मरीजों की जान बचाने में रोबोट का इस्तेमाल बढ़ाना है
इसका मकसद समय बचाकर मरीजों की जान बचाने में रोबोट का इस्तेमाल बढ़ाना है। द टाइम्स ऑफ इस्राइल की खबर के मुताबिक, अगले महीने से जब शीबा मेडिकल सेंटर के ऑन्कोलॉजी विभाग को कैंसर की दवाई की जरूरत होगी तो देश में निर्मित ये रोबोट इन दवाइयों को सीधे उस नर्स तक पहुंचाएंगे, जिन्होंने इस दवाई की मांग की है। इसका मकसद समय बचाकर मरीजों की जान बचाने में रोबोट का इस्तेमाल बढ़ाना है। इस तरह समय की काफी बचत होगी।

अस्पताल को उम्मीद है कि धीरे-धीरे ये इस तंत्र का विकास करेंगे और फिर सभी विभागों में इस मकसद के लिए रोबोट का उपयोग किया जा सकेगा। शीबा में क्लिनिकल फार्माकोलॉजी के निदेशक रोनेन लोबस्टिन ने बताया, यह बहुत उत्साहजनक है कि हम दवा पहुंचाने के लिए इंसान की जगह रोबोट का इस्तेमाल करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें