फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Threat to Israel: हमास व हिजबुल्ला ने जुटाए एक लाख से ज्यादा रॉकेट, बढ़ते खतरे से इस्राइल चिंतित

Wed, 16 Nov 2022 10:00 AM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव

सार

फलस्तीनी आतंकी गुटों के हमलों से इस्राइल में मौतें भले न हों, लेकिन ये नागरिकों को खौफजदां करते रहते हैं। इस्राइली शहरों में जब भी ये आतंकी संगठन रॉकेट दागते हैं तो सायरन गूंजने लगते हैं तो नागरिक घबराकर बमों से बचाव के लिए बनाए गए सुरक्षित ठिकानों व आश्रयगृहों की ओर भागने लगते हैं। 

विज्ञापन
रॉकेट हमला - फोटो : file photo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस्राइल के लिए फलस्तीनी आतंकी संगठन हमास और हिजबुल्ला का खतरा बढ़ गया है। इन्होंने एक लाख से ज्यादा रॉकेट एकत्रित कर लिए हैं। लेकिन, चौतरफा हमलों की स्थिति से निपटने की उसकी तैयारी नहीं है, इसलिए इस्रायली सेना चिंतित है। हालांकि, इस्राइल ने इन्हें विफल करने की नई तकनीक ईजाद कर ली है। 

विज्ञापन


फलस्तीनी आतंकी गुटों के हमलों से इस्राइल में मौतें भले न हों, लेकिन ये नागरिकों को खौफजदां करते रहते हैं। इस्रायली शहरों में जब भी ये आतंकी संगठन रॉकेट दागते हैं तो सायरन गूंजने लगते हैं तो नागरिक घबराकर बमों से बचाव के लिए बनाए गए सुरक्षित ठिकानों व आश्रयगृहों की ओर भागने लगते हैं। 

रॉकेट, मिसाइल व ड्रोन को मार गिराती है आयरन डोम बैटरी
दरअसल, इस्राइल ने अपने देश को रॉकेटों, मिसाइलों, ड्रोन व यूएवी हमलों से बचाने और इन्हें नीचे गिराने के लिए आयरन डोम बैटरी विकसित की है। आयरन डोम बैटरी का विकास इस्राइल ने अमेरिकी मदद से किया है। इस तकनीक की सफलता दर 90 फीसदी है। इस तकनीक से कम, मध्यम और लंबी दूरी के रॉकेट, बैलिस्टिक मिसाइल, ड्रोन, यूएवी और यहां तक कि विमानों को भी मार गिराया जा सकता है। 
विज्ञापन


इस्रायली सेना अभी भी रॉकेट हमलों से चिंतित
हालांकि, इस्राइली सेना अभी भी रॉकेट हमलों से चिंतित है। एक अनुमान के अनुसार गाजा पट्टी में हमास के पास 30,000 और लेबनान में हिजबुल्ला के पास 1,30,000 से अधिक रॉकेट हैं। इस्राइल का आरोप है कि ये ईरान ने मुहैया कराए हैं। इस्रायली सेना को इस बात का डर है कि चौतरफा युद्ध की स्थिति में हमास और हिजबुल्ला दोनों एक दिन में 4,000 रॉकेट हमले कर सकते हैं। इस्राइली सेना ऐसे हमलों से निपटने के लिए तैयार नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें