फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

War: 'बंधक समझौते पर चल रही बातचीत का था यह आखिरी मौका', मिस्र को इस्राइल की चेतावनी

Sat, 27 Apr 2024 03:23 PM IST
काव्या मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, यरुशलम

सार

राफा में हमले और हमास के साथ बंधक समझौते पर इस्राइली और मिस्र के एक उच्च-स्तरीय प्रतिनिधिमंडल के बीच चर्चा शुक्रवार को समाप्त हो गई। इस्राइल ने चेतावनी दी कि लंबे समय से नियोजित हमले करने से पहले संघर्ष विराम समझौते के लिए यह आखिरी मौका था।
 
विज्ञापन
इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और एयर स्ट्राइक की तस्वीर (फाइल) - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुनिया के कई देश युद्ध में घिरे हुए हैं। जहां रूस-यूक्रेन जंग को दो साल से ज्यादा का वक्त हो चुका है। वहीं ईरान और इस्राइल के बीच भी जंग छिड़ती दिख रही है। दो कट्टर दुश्मन देशों के बीच तनाव अपने चरम पर पहुंच गया है। इधर, हमास और इस्राइल बीते छह महीने से लड़ाई लड़ रहे हैं। हमास को निशाना बनाने के लिए दक्षिणी गाजा में अपने सैन्य अभियान के साथ आगे बढ़ने के संकल्प के साथ ही इस्राइल ने राफा पर हवाई हमले तेज कर दिए हैं। हालांकि, इस्राइल ने जमीनी हमला शुरू करने से पहले एक बार आखिरी मौका देने की बात कही। उसने चेतावनी देते हुए कहा कि वह बंधकों की रिहाई पर समझौता करने के लिए गाजा और मिस्र के बीच चल रही बातचीत को आखिरी मौका दे रहा था। 

विज्ञापन


संघर्ष विराम समझौते के लिए यह आखिरी मौका
राफा में हमले और हमास के साथ बंधक समझौते पर इस्राइली और मिस्र के एक उच्च-स्तरीय प्रतिनिधिमंडल के बीच चर्चा शुक्रवार को समाप्त हो गई। एक रिपोर्ट के अनुसार इस्राइल ने चेतावनी दी कि लंबे समय से नियोजित हमले करने से पहले संघर्ष विराम समझौते के लिए यह आखिरी मौका था।

बातचीत काफी अच्छी रही
इस्राइल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि बातचीत काफी अच्छी रही। सभी मापदंडों में प्रगति हुई है। मिस्र के प्रतिनिधिमंडल के साथ हुई चर्चा को लेकर इस्राइली अधिकारी ने कहा कि राफा में आगे बढ़ने के इस्राइल के बहुत गंभीर इरादे हैं। मिस्रवासी हमास पर दबाव डालने के लिए तैयार दिखाई दिए।
विज्ञापन


राफा में हमले को लेकर परेशान मिस्र
अधिकारी ने बताया कि मिस्र का प्रतिनिधिमंडल वर्तमान में इस्राइल में है। बंधकों को मुक्त करने और गाजा में संघर्ष विराम स्थापित करने के लिए लंबे समय से रुकी हुई वार्ता को आगे बढ़ाने पर चर्चा कर रहा है। मिस्र अपनी सीमा के पास राफा में हमले को लेकर परेशान है। हाल के महीनों में, लगभग 10 लाख फलस्तीनी राफा से पलायन कर चुके हैं। 

रिपोर्ट के अनुसार, कतर और मिस्र द्वारा महीनों की बातचीत के बाद भी मौलिक उद्देश्यों पर असहमति ने हमास और इस्राइल को एक समझौते पर आने से रोक दिया है। 

नेतन्याहू ने दे चुके हैं धमकी
इससे पहले, 15 मार्च को इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के कार्यालय ने कहा कि उन्होंने राफा में एक ऑपरेशन के लिए सेना की योजना को मंजूरी दे दी है। हालांकि, ऑपरेशन का समय नहीं बताते हुए नेतन्याहू ने कहा था कि राफा में प्रवेश करने और वहां आतंकवादी बटालियनों को नष्ट करने की आवश्यकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें