फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री का इस्राइल दौरा: नेसेट में मोदी का संबोधन, इस्राइली दलों ने विपक्ष की भागीदारी सुनिश्चित करने की

Tue, 24 Feb 2026 09:22 PM IST
राहुल कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव।
विज्ञापन
इस्राइल पीएम नेतन्याहू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : X-@narendramodi
विज्ञापन

इस्राइल के विपक्ष दलों ने प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से आग्रह किया है कि वे मौजूदा राजनीतिक संकट का समाधान करें ताकि भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेसेट (इस्राइल की संसद) में संबोधन के दौरान उनकी भागीदारी सुनिश्चित हो सके। मोदी बुधवार से इस्राइल दौरे पर रहेंगे और इस दौरान उनके कार्यक्रमों में इस्राइल की संसद (नेसेट) में उनका संबोधन भी शामिल है।

विज्ञापन


इस्राइल का विपक्ष प्रोटोकॉल के अनुसार मांग कर रहा है कि देश के सर्वोच्च न्यायालय के अध्यक्ष यित्जाक एमिट को मोदी के संसदीय संबोधन में आमंत्रित किया जाए, अन्यथा वे कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे। नेसेट के अध्यक्ष ओहाना ने स्पष्ट किया है कि एमिट को भाषण में शामिल होने के लिए आमंत्रित नहीं किया गया है। 

विपक्ष के नेता यायर लैपिड ने सोशल मीडिया पर लिखा, भारतीय प्रधानमंत्री मोदी के नेसेट दौरे में 24 घंटे शेष हैं, और प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अभी तक सुप्रीम कोर्ट और विपक्ष के बहिष्कार के फैसले से उत्पन्न संकट को हल करने के लिए कुछ नहीं किया है। 
विज्ञापन


उन्होंने लिखा, प्रधानमंत्री नेतन्याहू, आपने कल कहा था कि यह देश के लिए एक महत्वपूर्ण क्षण है और यह राजनीति का समय नहीं है, बल्कि चुनौतियों का सामना करने के लिए एकजुट होने का समय है। कृपया ओहाना को फोन कीजिए, उनसे कहिए कि वे सुप्रीम कोर्ट के अध्यक्ष एमिट को आमंत्रित करें। हमें उस कार्यक्रम में आने की अनुमति दें जिसमें हमें उपस्थित होना आवश्यक है और हम उपस्थित होना चाहते हैं। इस्राइल के सबसे महत्वपूर्ण गठबंधनों में से एक को नुकसान पहुंचाने में अपना योगदान न दें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें