फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इजराइल ने पाकिस्तान से की 26/11 के साजिशकर्ताओं को न्याय के दायरे में लाने की अपील

Tue, 27 Nov 2018 02:38 PM IST
भाषा, तेल अवीव
विज्ञापन
विज्ञापन

इजराइल ने मुम्बई के 26/11 हमले के 10 वर्ष पूरे होने पर पाकिस्तान से ‘‘पूर्ण न्याय सुनिश्चित करने’’ की अपील की है। हमले में मारे गए 166 लोगों में छह इज़राइली नागरिक भी शामिल थे। सोमवार को यहां भारतीय मिशन में आयोजित प्रार्थना सभा के दौरान इज़राइल के विदेश मंत्रालय में ‘दक्षिण और दक्षिण पूर्व एशिया विभाग’ के निदेशक माइकल रोनेन ने इस बात पर जोर दिया कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय, विशेषकर पाकिस्तान सुनिश्चित करे कि इस घातक हमले के साजिशकर्ता और उनकी मदद करने वाले बच ना पाएं।

विज्ञापन


रोनेन ने कहा, ‘‘पीड़ितों और उनके परिवार वालों को पूरा न्याय दिलाना बेहद महत्वपूर्ण है।’’ उन्होंने पाकिस्तान सरकार सहित सभी सरकारों से अपील की कि साजिशकर्ताओं और उनकी मदद करने वालों को न्याय के दायरे में लाया जाए। उल्लेखनीय है कि 26 नवंबर 2008 को लश्कर-ए-तैयबा के 10 आतंकवादियों ने मुम्बई को बम विस्फोटों और गोलीबारी से दहला दिया था। 

इस आतंकी हमले में 166 लोग मारे गए थे और 300 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। यह हमला 29 नवम्बर 2008 तक चला था। इसमें नौ आतंकवादी भी मारे गए थे और जिंदा पकड़े गए आतंकवादी कसाब को बाद में फांसी दी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें