फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस्राइल: कोरोना संकट से निपटने में सरकार की नाकामी को लेकर कई स्थानों पर पीएम नेतन्याहू के खिलाफ प्रदर्शन

Sun, 26 Jul 2020 10:12 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, यरुशलम
विज्ञापन
प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ प्रदर्शन - फोटो : Twitter
विज्ञापन

इस्राइल में हजारों लोगों ने शनिवार को प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ देश में कई स्थानों पर प्रदर्शन किए। मुख्य प्रदर्शन बेंजामिन नेतन्याहू के आधिकारिक आवास के बाहर यरुशलम में हुआ।

विज्ञापन


पिछले कुछ हफ्तों से प्रदर्शन चल रहे हैं। जिसे आलोचक कोरोना वायरस संकट से निपटने में सरकार की नाकामी के तौर पर देखते हैं। नेतन्याहू के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों ने इन प्रदर्शनों को और हवा दी है। केसरिया शहर में नेतन्याहू के बीच हाउस के बाहर शनिवार को सैकड़ों प्रदर्शनकारी एकत्र हो गए।

पुलिस ने गत सप्ताह यरुशलम में प्रदर्शनकारियों को खदेड़ने के लिए पानी की बौछारें की थीं। देश में मई में अर्थव्यवस्था को जल्दी और गलत तरीके से फिर से खोलने के बाद कोविड-19 के मामले तेजी से बढ़ने लगे और एक दिन में 2,000 तक नए मामले आने लगे। देश में अर्थव्यवस्था की हालत खस्ता है और बेरोजगारी दर करीब 20 प्रतिशत पर पहुंच गई है।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों का कहना है कि सरकार की वित्तीय मदद की पेशकश पर्याप्त नहीं है। ये प्रदर्शन ऐसे वक्त में हो रहे हैं जब नेतन्याहू के खिलाफ भ्रष्टाचार का मुकदमा इस महीने फिर से शुरू हुआ। मुकदमे पर सुनवाई जनवरी में शुरू होगी। नेतन्याहू पर धोखाधड़ी, विश्वासघात और कई घोटालों में घूस लेने का आरोप है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें