फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में आतंकी हमला, एक सैनिक की मौत, तीन घायल

Sun, 26 Jul 2020 09:10 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, कराची
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

पाकिस्तान के अशांत प्रांत बलूचिस्तान के तुरबात इलाके में शनिवार को आतंकियों ने सेना के एक काफिले पर हमला कर दिया। घटना में एक सैनिक की मौत हो गई जबकि तीन अन्य घायल हो गए।

विज्ञापन


सेना की जन संपर्क शाखा (इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस, आईएसपीआर) ने बताया कि तुरबात से करीब 35 किलोमीटर दूर केच जिले के पिदारक में सामान्य गश्त के दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलियां चलाईं। हाल के सप्ताहों में बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में सैनिकों पर हमले बढ़े हैं।

आईएसपीआर ने कहा कि 'मुठभेड़ के दौरान लांस नायक जावेद करीम मारे गए जबकि तीन अन्य सैनिक घायल हुए हैं।’ गौरतलब है कि हाल के सप्ताहों में बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में सैनिकों पर हमले बढ़े हैं। इससे पहले 14 जुलाई को बलूचिस्तान के पंजगुर जिले में आतंकवादियों द्वारा घात लगाकर हमला करने पर तीन सैनिक मारे गए थे और आठ अन्य घायल हो गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें