फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस्राइल: पुलिस ने येरूशलम में कराया विवादित इलाका खाली

Thu, 20 Jan 2022 12:19 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, येरूशलम।

सार

पुलिस के मुताबिक, अधिकारियों ने अदालती आदेश के उल्लंघन, हिंसक घेरेबंदी और कानून व्यवस्था को नुकसान पहुंचाने के संदेह में कई लोगों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर.... - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस्राइल की पुलिस ने बुधवार को येरूशलम के विवादित शेख जर्रा इलाके को फलस्तीनी नागरिकों से खाली करा लिया। शेख जर्रा की आवासीय इमारतों में रह रहे फलस्तीनियों की इस सप्ताहक्षेत्र खाली कराने आए पुलिस कर्मियों से हिंसक झड़प हो गई थी। पास के इलाके में स्थित कई अन्य संपत्तियां भी विवादों के घेरे में हैं।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, अधिकारियों ने अदालती आदेश के उल्लंघन, हिंसक घेरेबंदी और कानून व्यवस्था को नुकसान पहुंचाने के संदेह में कई लोगों को गिरफ्तार किया। शेख जर्रा में रह रहे सालहिया परिवार का कहना है कि उसने यह संपत्ति 1967 से पहले खरीदी थी, जबकि प्रशासन ने अदालत में इस दावे को चुनौती दी है।

येरूशलम नगर निगम ने विशेष जरूरतों वाले बच्चों के लिए एक स्कूल खोलने के इरादे से 2017 में इस संपत्ति को जब्त कर लिया था। जबकि सालहिया परिवार ने यहां पौधों की नर्सरी का संचालन जारी रखा।
विज्ञापन


येरूशलम की एक अदालत ने बीते वर्ष नगर प्रशासन के हक में फैसला सुनाते हुए इलाका खाली कराने का आदेश दिया था। सालहिया परिवार ने फैसले के खिलाफ अपील दायर कर रखी है, जिस पर निर्णय आना बाकी है। हालांकि, अदालत ने इलाके को खाली कराने के आदेश पर रोक नहीं लगाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें