फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Israel: नेतन्याहू की बढ़ सकती हैं मुश्किलें! भ्रष्टाचार मामले पर फिर से होगी सुनवाई; कोर्ट ने कही यह बात

Mon, 04 Dec 2023 04:24 PM IST
आदर्श शर्मा वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, येरुशलम

सार

भ्रष्टाचार के मामले पर एक बार फिर नेतन्याहू की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। इस्राइली कोर्ट मामले पर मंगलवार को सुनवाई करेगी। बता दें हमास और इस्राइल युद्ध के बाद से ही कोर्ट की कार्यवाही स्थगित थी। 
विज्ञापन
इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस्राइल और हमास युद्ध के बीच इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। इस्राइल की एक अदालत मंगलवार को प्रधानमंत्री नेतन्याहू के खिलाफ भ्रष्टाचार मामले की सुनवाई फिर से शुरू करेगा। 
विज्ञापन


नेतन्याहू पर आरोप है कि बेजेक के स्वामित्व वाली वेबसाइट पर अनुकूल मीडिया कवरेज के बदले बेजेक टेलीकम्युनिकेशन्स के लिए लाभकारी नियामक कदम उठाए थे। इसी मामले पर मंगलवार को सुनवाई फिस से शुरू की जाएगी। जून माह में मामले पर तीन न्यायाधीशों ने सिफारिश की थी कि अभियोजन पक्ष रिश्वतखोरी का आरोप वापस ले ले। हालांकि, अभियोजन पक्ष ने आरोप वापस लेने से इनकार कर दिया और मुकदमा जारी रखने का फैसला किया। जिसके बाद अदालत ने संबंधित लोगों की गवाही सुनी।

रिश्वतखोरी मामले में आखिरी सुनवाई 20 सितंबर को हुई थी, जिसके बाद अदालत ने छुट्टी के लिए स्थगित कर दी थी। जिसे सात अक्तूबर को इस्राइल पर हमास के हमले और उसके बाद के युद्ध के कारण बढ़ा दिया गया था। जिसके बाद भ्रष्टाचार के मामले में दायर नेतन्याहू के खिलाफ सुनवाई को रोक दिया गया था। 
विज्ञापन


बता दें गाजा स्थित आतंकी समूह हमास ने सात अक्तूबर को इस्राइल पर पांच हजार रॉकेट दागे। हमास के आतंकियों ने गाजा से सटी इस्राइली सीमा को तबाह कर कई नागरिकों को बंधक बनाया था। जवाबी कार्रवाई में इस्राइल ने हमास के ठिकानों पर जमकर हमला किया था। जिसके बाद से हमास और इस्राइल के बीच भीषण युद्ध की शुरूआत हुई। 24 नवंबर से अबतक दोनों पक्षों के बीच युद्ध विराम चल रहा है। हालांकि कहीं जगहों पर हिंसक घटनाएं देखने को मिली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें