फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gaza Conflict: इस्राइल ने एक बार फिर गाजा में तेज किए हमले, स्कूल पर की बमबारी; महिलाओं-बच्चों समेत 92 की मौत

Wed, 07 May 2025 02:39 PM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, गाजा

सार

इस्राइल और हमास जंग के 20 महीने के बाद भी इस संघर्ष के खत्म होने की संभावना नहीं दिख रही है। जहां एक बार फिर इस्राइल ने गाजा पर हमले तेज कर दिए है। मंगलवार को इस्राइल की तरफ से बुरेज कैंप के एक स्कूल पर हवाई हमले में 59 लोगों की मौत हुई, जिनमें 9 महिलाएं और 3 बच्चे शामिल हैं।

विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस्राइल ने समूचे गाजा पर कब्जा करने के संकल्प के बाद नागरिकों से जगह खाली करने की चेतावनी दी और बुधवार को जबरदस्त हमले कर दिए। इस हमले में गाजा के भीतर महिलाओं और बच्चों सहित कम से कम 92 लोग मारे गए। हमने उस वक्त किए गए जब इस्राइल ने हमास के खिलाफ अभियान तेज किया। युद्ध के 20वें महीने में प्रवेश करने वाले दिन उसने सैकड़ों विस्थापित फलस्तीनियों को आश्रय देने वाले स्कूल पर हमला कर 27 को मार गिराया।

विज्ञापन


अल-अक्सा अस्पताल के अधिकारियों ने कहा, इन 27 मृतकों में नौ महिलाएं और तीन बच्चे शामिल थे। दोबारा युद्ध शुरू होने के बाद से इस्राइली सेना ने पांचवीं बार मध्य गाजा में स्कूल पर हमला किया। अल-अहली अस्पताल के अधिकारियों के अनुसार, गाजा शहर में आश्रय में बदले गए एक अन्य स्कूल पर सुबह-सुबह हुए हमले में 16 लोग मारे गए, जबकि अन्य क्षेत्रों में लक्ष्यों पर हमलों में कम से कम 16 अन्य मारे गए। बुरेज में बने शहरी शरणार्थी शिविर में स्कूल के आश्रय के ऊपर धुएं का एक बड़ा बादल उठते देखा गया। इस्राइ ने मौतों के लिए हमास को जिम्मेदार ठहराया है, क्योंकि वह स्कूलों सहित नागरिक बुनियादी ढांचे से काम करता है। इस्राइल ने फलस्तीनी क्षेत्र में अभियान तेज कर दिया है। 

लेबनान में इस्राइली ड्रोन हमले में हमास के सदस्य की मौत
दक्षिण लेबनान में बुधवार तड़के एक कार पर हुए इस्राइली ड्रोन हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटनास्थल पर मौजूद सुरक्षा अफसरों ने कहा,  बंदरगाह शहर सिदोन में हुए इस हमले में मारा गया व्यक्ति फलस्तीनी समूह हमास का सदस्य था। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Russia-Ukraine War: रूस ने एक बार फिर यूक्रेन पर मिसाइल और ड्रोन से किया हमला, दो लोगों की मौत; आठ घायल

इस्राइल की नई योजना, गाजा के लिए घातक
बता दें कि बीते दिनों इस्राइल ने गाजा पर अपना सैन्य अभियान और तेज करने की योजना को मंजूरी दी है। इस योजना में गाजा के बड़े हिस्से पर कब्जा, लोगों को जबरन दक्षिण गाजा की ओर भेजना, और सहायता वितरण पर नियंत्रण हासिल करना शामिल है। इसमें निजी सुरक्षा एजेंसियों की मदद लेने की बात भी शामिल है। इस योजना को लागू करने के लिए इस्राइल हजारों रिजर्व सैनिकों को बुला रहा है। हालांकि, यह योजना अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के इस महीने के अंत में क्षेत्रीय दौरे के बाद ही लागू की जाएगी।

अगर योजना लागू हुई तो क्या होगा?
अब सवाल ये खड़ा हो रहा है कि अगर इस्राइल की योजना लागू हो जाती है, तो क्या होगा। गौरतलब है कि अगर यह योजना आगे बढ़ती है, तो हिंसा और मौतों की संख्या और बढ़ सकती है। साथ ही गाजा पर इस्राइली कब्जा स्थायी रूप से हो सकता है, जिससे यह सवाल उठता है कि वहां प्रशासन कैसे चलाया जाएगा, खासकर तब, जब ट्रंप की गाजा पर कब्जे की योजना को इस्राइल अपनाने पर विचार कर रहा है।

ये भी पढ़ें:- Operation Sindoor: भारत की जवाबी कार्रवाई से पाकिस्तान और PoK में तबाही का मंजर, कई आतंकी ठिकाने नेस्तनाबूद, तस्वीरें
विज्ञापन


हमास के कब्जे में सिर्फ 21 बंधक ही जीवित : ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि गाजा पट्टी में हमास के कब्जे में मौजूद तीन और बंधकों की मौत हो गई है और माना जा रहा है कि अब सिर्फ 21 बंधक ही जीवित बचे हैं। ट्रंप ने सात अक्तूबर 2023 को इस्राइल पर हमले के वक्त हमास द्वारा अगवा किए गए लोगों के बारे में पूछे जाने पर कहा, तीन और बंधकों की मौत हो चुकी है और आज की स्थिति के अनुसार, 21 बंधक जीवित बचे हैं। जबकि अब तक माना जा रहा था कि 24 बंधक जीवित हैं। ट्रंप ने बंधकों की पहचान नहीं बताई। उन्होंने यह भी नहीं बताया कि उन्हें उनकी मौत के बारे में कैसे पता चला।  

गाजा में मानवीय संकट गहराया
इस्राइल ने मार्च में हमास के साथ युद्धविराम खत्म कर दिया, जिसके बाद गाजा में मदद पहुंचाना भी रोक दिया गया। इससे वहां खाने, पानी और ईंधन की भारी किल्लत हो गई है। यह 19 महीने के युद्ध का अब तक का सबसे गंभीर मानवीय संकट बन गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें