फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस्राइल: एग्जिट पोल नतीजे के बाद गठबंधन की तैयारी में जुटे नेतन्याहू

Tue, 03 Mar 2020 09:26 PM IST
Trainee Trainee वर्ल्ड डेस्क, येरूशलम
विज्ञापन
benjamin netanyahu
विज्ञापन

इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने मंगलवार को गठबंधन सरकार बनाने के लिए सांसदों से साथ बातचीत शुरू कर दी। नेतन्याहू के नेतृत्व वाली लिकुड पार्टी को एग्जिट पोल में भले ही सबसे ज्यादा 59 सीटें दी गई हैं लेकिन सरकार बनाने के लिए 61 सीटों की जरूरत है।

विज्ञापन


बता दें कि इस्राइल में सोमवार को एक साल के भीतर तीसरी बार संसदीय चुनाव हुए। इन चुनावों में 71 फीसदी मतदान हुआ। एग्जिट पोल में दावा किया गया है कि नेतन्याहू की दक्षिणपंथी लिकुड पार्टी अपनी मुख्य प्रतिद्वंद्वी मध्यमार्गी ब्लू एंड व्हाइट पार्टी से आगे चल रही है।

नेतन्याहू पर भ्रष्टाचार के कई आरोप लगे हैं, लेकिन भारी मतदान संकेत हैं कि उनका जनाधार कायम है। तीन टीवी चैनलों की ओर से जारी एग्जिट पोल में दावा किया गया कि लिकुड और इसके सहयोगी दलों को करीब 60 सीटें मिल सकती हैं। हालांकि अंतिम परिणाम जल्द ही घोषित कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन


वादा, अरब देशों से करेंगे शांति समझौता

एग्जिट पोल घोषित होने के कुछ घंटों बाद नेतन्याहू ने कहा, यह एक महान जीत की रात है। हम सभी बाधाओं को दूर कर जीत हासिल करने वाले हैं। हमने इस्राइल को महाशक्ति में बदला है। हम विश्व के तमाम नेताओं के साथ जुड़ सके हैं, जिनमें अरब और मुस्लिम दुनिया के नेता भी शामिल हैं। उन्होंने आगे कहा, मेरा यह कहना कि हम ज्यादा से ज्यादा अरब देशों के साथ शांति समझौता करेंगे, सिर्फ शब्द नहीं हैं।
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें