इस्राइल ने सोमवार तड़के सीरिया की राजधानी दमिश्क के निकटवर्ती क्षेत्र को निशाना बनाकर कई मिसाइलें दागीं। वहीं, एक विपक्षी युद्ध-निगरानी समूह ने कहा कि इस हमले में ईरान समर्थित छह लड़ाकों की मौत हो गई।
सीरिया की सरकारी न्यूज एजेंसी ‘सना’ ने दावा किया कि सीरियाई वायु सेना ने अधिकतर मिसाइलों को मार गिराया। साथ ही कहा कि इस्राइल के कब्जे वाले सीरियाई क्षेत्र गोलान हाइट्स से ये मिसाइलें दागी गई थीं।
ब्रिटेन आधारित एक विपक्षी युद्ध-निगरानी समूह ने दावा किया कि इजराइल के मिसाइल हमले में किश्वह में दो जबकि दमिश्क-बेरूत राजमार्ग के पास चार लड़ाकों की मौत हो गई।