फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तुर्की : आतंकवादी संगठन के कुर्द आतंकियों ने उत्तरी इराक में 13 नागरिकों की हत्या की 

Tue, 16 Feb 2021 01:06 AM IST
Kuldeep Singh न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, अंकारा
विज्ञापन
तुर्की - फोटो : Social media
विज्ञापन

तुर्की में आतंकवादी संगठन घोषित कुर्दिस्तान वर्कर्स पार्टी (पीकेके) पर अगवा किए गए 13 नागरिकों के उत्तरी इराक में हत्या का आरोप लगा है। जबकि दूसरी तरफ तुर्की के हवाई हमलों को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया जा रहा है।

विज्ञापन


पीकेके ने कहा, उसके खिलाफ तुर्की का हवाई ऑपरेशन इसके लिए जिम्मेदार
पीकेके ने तुर्की के हवाई हमले को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया है। इस तनाव को लेकर अमेरिका ने भी चिंता जताई है। तुर्की के रक्षा मंत्री हुलुसी अकार ने कहा कि तुर्की के सैनिकों ने उत्तरी इराक के गारा इलाके में एक गुफा में जाने पर 13 शव बरामद किए हैं। ये सभी यहां बंधक बनाए गए थे जिनमें से 12 को सिर में जबकि एक को कंधे पर गोली मारी गई।

अमेरिका ने इन हत्याओं की निंदा की है। जबकि पीकेके ने कहा है कि पीड़ितों की जान उत्तरी इराक में तुर्की की सेना द्वारा पीकेके के खिलाफ हवाई ऑपरेशन के दौरान चली गई।
विज्ञापन


शवों को तुर्की के माल्तया प्रांत भेजा गया है। माल्तया के गवर्नर आयदीन बरुस ने कहा कि 2015 से 2016 के बीच अपहरण करने वालों में छह सैनिक और दो पुलिस अधिकारी शामिल थे।

बता दें कि तुर्की, अमेरिका और यूरोपीय संघ ने पीकेके को आतंकवादी संगठन घोषित किया है। 1980 के दशक में तुर्की और पीकेके के बीच संघर्ष में 40,000 से अधिक लोग मारे गए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें