फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gaza Conflict: गाजा में इस्राइल ने शुरू किया ऑपरेशन गिदोन चैरिएट्स; बंधकों को ऐसे कराएंगे रिहा, जानें योजना

Sat, 17 May 2025 06:53 PM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, यरुशलम

सार

इस्राइल ने गाजा में 'ऑपरेशन गिदोन चैरिएट्स शुरू किया है। रक्षा मंत्री ने बताया कि, अभियान का मकसद हमास पर दबाव बनाकर बचे हुए बंधकों की रिहाई कराने के साथ-साथ गाजा पट्टी के रणनीतिक क्षेत्रों पर कब्जा करना है। हालांकि नेतन्याहू पहले ही हमास को खत्म करने की बात कह चुके हैं।
विज्ञापन
गाजा में इस्राइली हमले - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस्राइल अब अपने बचे हुए बंधकों की रिहाई के लिए लगातार से हमास पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहा है। तभी तो जारी संघर्ष के बीच इस्राइल ने गाजा पट्टी में ऑपरेशन गिदोन चैरिएट्स नाम से एक बड़ा सैन्य अभियान शुरू किया है। इस्राइल के रक्षा मंत्री इस्राइल काट्ज ने शनिवार को जानकारी दी कि यह अभियान पूरी ताकत के साथ चलाया जा रहा है। इसका मकसद हमास पर दबाव डालना है ताकि बचे हुए बंधकों को रिहा कराया जा सके।

इस्राइल और हमास के बीच जारी युद्ध को खत्म करने के लिए कई देश प्रयास कर रहें है। हालांकि इससे पहले प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने साफ तौर पर कहा था कि हमास को खत्म करने के लिए दबाव बढ़ाया जाएगा। ध्यान रहे कि हमास पिछले करीब दो दशकों से गाजा पर शासन कर रहा है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Yemen: यमन के सना एयरपोर्ट पर एक हफ्ते बाद फिर शुरू हुई उड़ानें, 136 यात्रियों को लेकर अम्मान से पहुंची फ्लाइट

ट्रंप के दौरे के बाद इस्राइल का अभियान
बता दें कि इस्राइल के इस सैन्य अभियान की शुरुआत ऐसे समय में हुई है जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में क्षेत्र का दौरा पूरा किया, लेकिन इस्राइल का दौरा नहीं किया, जिससे सीजफायर की उम्मीदें कमजोर पड़ी हैं। वहीं कतर की राजधानी दोहा में इस्राइल और हमास के बीच चल रही वार्ताओं में अभी तक कोई ठोस सफलता नहीं मिल पाई, जिसके बाद हमास की मांग है कि एक ऐसा समझौता हो जिससे तीन साल से चल रहा युद्ध खत्म हो, लेकिन इस्राइल इसके लिए तैयार नहीं है।

गाजा स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी जानकारी

विज्ञापन

मामले में गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटे में 150 से ज्यादा लोग मारे गए हैं और 18 मार्च को युद्धविराम टूटने के बाद से अब तक करीब 3,000 लोग मारे जा चुके हैं। हालांकि इस्राइल का मानना है कि गाजा में अभी कम से कम 23 बंधक जिंदा हैं, हालांकि इनमें से तीन की हालत को लेकर चिंता जताई गई है।

ये भी पढ़ें:- Sagarmatha Sambaad: नेपाल फोरम में चीनी नेता ने माउंट एवरेस्ट को कहा चोमुलुंगमा, पीएम ओली साधे रहे चुप्पी

अबतक युद्ध में क्या-क्या हुआ..

विज्ञापन

गौरतलब है कि सात अक्तूबर 2023 के हमास ने दक्षिणी इस्राइल पर हमला कर 1,200 लोगों को मार डाला। इसके जवाब में इस्राइल ने गाजा में बड़ा सैन्य अभियान शुरू किया। गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय की माने तो इस्राइल के हमले में अब तक लगभग 53,000 फलस्तीनी मारे जा चुके हैं, जिनमें बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। वहीं लाखों लोगों को विस्थापित होना पड़ा। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें