इजराइली सेना ने बेरूत पर हवाई हमला किया। (फाइल फोटो)
- फोटो : Ani Photos
इस्राइल ने लेबनान की राजधानी बेरूत में बड़ा हमला करते हुए रविवार (23 नवंबर) को हिज्बुल्ला के टॉप नेता हेथम तबातबाई को मार गिराया है। सेना ने एक बयान में हेथम तबातबाई को ईरान समर्थित हिज्बुल्ला का चीफ ऑफ स्टाफ बताया है। हालांकि हिज्बुल्ला ने तुरंत कोई टिप्पणी नहीं की है। हेथम तबातबाई ने हिज्बुल्ला की राडवान यूनिट का नेतृत्व लीड किया था। जो कि हिज्बुल्ला की एक विशेष ऑपरेशन बल इकाई है।
जून के बाद पहली बार इस्राइल का हमला
इस्राइल ने बेरूत पर जून के बाद पहली बार हमला किया। इसी के साथ हिज्बुल्ला को को चेतावनी दी है कि वे अपने फिर से हथियार न जुटाएं और पुनर्निर्माण न करें। लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में हुए हमले में पांच लोग मारे गए और 25 अन्य घायल हो गए हैं। इधर, इस्राइल
इस्राइल इस्राइल
पोस्ट में आगे कहा, "प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने रक्षा मंत्री और IDF चीफ ऑफ स्टाफ की सिफारिश पर हमले का आदेश दिया। इस्राइल हर जगह और हर समय अपने लक्ष्यों को पाने के लिए काम करने का पक्का इरादा रखता है।"
ये भी पढ़ें: Israel Attack on Lebanon: इस्राइल का बेरूत पर बड़ा हमला, हिजबुल्ला प्रमुख को बनाया निशाना, दी ये चेतावनी
कौन था हिज्बुल्लाह का टॉप लीडर हेथम तबातबाई?
हेथम तबातबाई हिज्बुल्ला का शीर्ष नेता था, जो कि दक्षिणी लेबनान में संगठन के संचालन का नेतृत्व कर रहा था और इस्राइल के खिलाफ हमलों की योजना में शामिल था। हिज्बुल्ला का चीफ ऑफ स्टाफ हेथम तबातबाई सेक्रेटरी जनरल नईम कासिम के बाद दूसरे नंबर का लीडर था। तबतबाई ने हिज्बुल्ला की राडवान यूनिट का नेतृत्व किया था। इस्राइली सेना के मुताबिक हिज्बुल्ला की अधिकांश इकाइयों की कमान संभाली और इस्राइल के खिलाफ युद्ध के लिए तैयार करने के लिए कड़ी मेहनत की।
2016 में अमेरिका ने तबातबाई को आतंकवादी घोषित किया था, उसे एक सैन्य नेता बताया था, जिसने सीरिया और यमन में हिजबुल्लाह के विशेष बलों का नेतृत्व किया और उसके बारे में जानकारी देने के लिए 5 मिलियन अमेरिकी डॉलर तक की पेशकश की थी। तबताबाई इब्राहिम अकील के स्पष्ट उत्तराधिकारी थे, जो सितंबर 2024 में इस्राइल हमलों में मारे गए थे, जिसमें हिजबुल्लाह के वरिष्ठ नेतृत्व का अधिकांश हिस्सा नष्ट हो गया था, जिसमें लंबे समय से नेता हसन नसरल्लाह भी शामिल थे।