फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस्राइल: परमाणु रिएक्टर पर हमले के बाद सीरिया पर इस्राइली सेना ने की जवाबी कार्रवाई

Fri, 23 Apr 2021 02:45 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, येरूशलम

सार

  • इस्राइली सेना ने हमास नियंत्रित गाजा ठिकानों पर भी किए हमले
  • घटना को लेकर इस बात के संकेत हैं कि इसमें ईरान की भूमिका भी थी
विज्ञापन
Israel-Syria
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस्राइली सेना के मुताबिक, सीरिया की तरफ से इस्राइल पर गुरुवार सुबह दागी गई मिसाइल के कारण देश के टॉप सीक्रेट परमाणु रिएक्टर में सायरन बजने लगे। इसके बाद इस्राइली सेना ने जवाबी कार्रवाई करते हुए सीरिया में मिसाइल लॉन्चर व एयर-डिफेंस सिस्टम पर हमला किया है। हाल ही में गाजा पट्टी से भी मिसाइलें दागी गई हैं। इसके जवाब में भी इस्राइल ने हमास के कई ठिकानों पर हमला किया।

विज्ञापन


इस्राइली सेना ने हमास नियंत्रित गाजा ठिकानों पर भी किए हमले
ये घटना हाल के वर्षों में इस्राइल और सीरिया के बीच हुई सबसे हिंसक घटनाओं में से एक है। घटना को लेकर इस बात के संकेत हैं कि इसमें ईरान की भूमिका भी थी। ईरान के सैनिक सीरिया में मौजूद हैं और उसने यहां पकड़ बनाई हुई है।

तेहरान अपने परमाणु सुविधा केंद्रों पर हुए हमलों के लिए लगातार इस्राइल पर आरोप लगाता रहा है। सबसे ताजा मामला 11 अप्रैल का है, जब ईरान के नतांज परमाणु केंद्र में तोड़फोड़ की गई। ईरान ने इसका बदला लेने का संकल्प लिया है। ईरान ने अमेरिकी नेतृत्व के साथ चल रहे अंतरराष्ट्रीय परमाणु समझौते को पुनर्जीवित करने के प्रयासों को जटिल करने की धमकी भी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें