फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Israel Hamas War: इस्राइल ने राफा पर हमले किए तेज, हमास ने फिर दिया उकसाने वाला बयान; जानें अब तक क्या-कुछ हुआ

Fri, 26 Apr 2024 10:13 AM IST
काव्या मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, यरुशलम

सार

हमास को निशाना बनाने के लिए दक्षिणी गाजा में अपने सैन्य अभियान के साथ आगे बढ़ने के संकल्प के साथ ही इस्राइल ने राफा पर हमले तेज कर दिए हैं। हालांकि, हमास ने कह दिया है कि इस्राइल अपने मकसद में कामयाब नहीं हो पाएगा। आइए जानते हैं अब तक क्या कुछ हुआ।
विज्ञापन
इस्राइल-हमास संघर्ष के बीच गाजा पट्टी का दृश्य - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुनिया के कई देश युद्ध में घिरे हुए हैं। जहां रूस-यूक्रेन जंग को दो साल से ज्यादा का वक्त हो चुका है। वहीं ईरान और इस्राइल के बीच भी जंग छिड़ती दिख रही है। दो कट्टर दुश्मन देशों के बीच तनाव अपने चरम पर पहुंच गया है। इधर, हमास और इस्राइल बीते छह महीने से लड़ाई लड़ रहे हैं। हमास को निशाना बनाने के लिए दक्षिणी गाजा में अपने सैन्य अभियान के साथ आगे बढ़ने के संकल्प के साथ ही इस्राइल ने राफा पर हमले तेज कर दिए हैं। हालांकि, हमास ने कह दिया है कि भले ही इस्राइल ने हमले तेज कर दिए हो पर वह अपने मकसद में कामयाब नहीं हो पाएगा। वहीं, एक दिन पहले ही मिस्र ने भी चेतावनी दी थी।

विज्ञापन


आइए जानते हैं अब तक क्या कुछ हुआ-  

  1. इस्राइल ने चेतावनी के बावजूद राफा पर हवाई हमले शुरू किए, इससे बड़ी संख्या में हताहत होने की संभावना है। 
     
  2. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार गुरुवार को इस्राइल ने राफा पर पांच हवाई हमले किए। इससे कम से कम तीन घर तबाह हो गए। वहीं,  एक स्थानीय पत्रकार सहित कम से कम छह लोग मारे गए।
    विज्ञापन

     
  3. इस्राइली बलों ने एन्क्लेव के उत्तरी और मध्य क्षेत्रों के साथ-साथ दक्षिण में खान यूनिस के पूर्व में बमबारी फिर से शुरू कर दी।
     
  4. हमास का कहना है कि इस्राइल राफा पर हमला करके फलस्तीनी समूहों को हराने के अपने मकसद में नाकामयाब रहेगा।  
     
  5. हमास के वरिष्ठ अधिकारी गाजी हमाद ने कहा, 'अगर (इस्राइल) राफा में घुसकर हमला भी करता है तो वह वो हासिल नहीं कर पाएगा जो वह चाहता है।'
     
  6. हमाद ने कहा कि इस्राइल करीब सात महीने से गाजा में हमले कर रहा है। बहुत कुछ तबाह कर दिया है, लेकिन अभी तक वह जो चाहता है वो हासिल नहीं कर सका है। चाहे वह हमास को खत्म करना हो या बंधकों को वापस करना हो, किसी में भी कामयाब नहीं हुआ है। 
     
  7. मिस्र ने कथित तौर पर संघर्ष विराम और गाजा पट्टी में बंधकों की रिहाई के लिए एक समझौते की मध्यस्थता के नए सिरे से प्रयासों में इस्राइल के साथ एक बैठक करनेको कहा है। इस्राइल के राफा पर हमले को रोकने के लिए युद्धविराम को आगे बढ़ाने की अमेरिका, मिस्र और कतर की कोशिशें अब तक विफल रही हैं।
     
  8. सूत्रों की माने तो मिस्र और इस्राइल के अधिकारियों के बीच शुक्रवार को काहिरा में एक बैठक होने की उम्मीद थी। उसके बाद हमास के साथ बैठक होने की संभावना थी। 
    विज्ञापन

     
  9. गाजा के अधिकारियों का कहना है कि इस्राइल के सैन्य अभियान में अब तक उनके 34,305 फलस्तीनी मारे गए हैं, जबकि हजारों शवों के अब भी मलबे में दबे होने की आशंका है।
     
  10. अमेरिका और 17 अन्य देशों ने अब हमास से अपील की है कि वह गाजा में संकट को समाप्त करने के मार्ग के रूप में अपने सभी बंधकों को रिहा करे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें