फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Israel-Hezbollah: लेबनान में इस्राइल का हमला जारी, IDF का दावा- हमास का लेबनान प्रमुख फतेह शेरिफ हुआ ढेर

Mon, 30 Sep 2024 04:20 PM IST
पवन पांडेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला

सार

इस्राइली सेना के अनुसार फतेह शेरिफ लेबनान में हमास की आतंकवादी गतिविधियों को हिजबुल्ला के गुर्गों के साथ मिलकर काम करने के साथ-साथ लेबनान में गुर्गों की भर्ती करने और हथियार हासिल करने के हमास के प्रयासों के लिए जिम्मेदार था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस्राइली सेना ने दावा किया है कि उसने हमास के लेबनान शाखा के प्रमुख फतेह शेरिफ को मार गिराया है। आईडीएफ ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर किए गए पोस्ट में लिखा- 'आतंकवादी संगठन हमास में लेबनान शाखा के प्रमुख फतेह शेरिफ को इस्राइली वायुसेना के सटीक हमले में मार गिराया गया।'
विज्ञापन


हिजबुल्ला के साथ काम और लड़ाकों की भर्ती करता था शेरिफ
इस्राइली सेना (आईडीएफ) के अनुसार फतेह शेरिफ लेबनान में हिजबुल्ला के लोगों के साथ मिलकर हमास की आतंकवादी गतिविधियों का संचालन करता था। वह लेबनान में नए लोगों की भर्ती और हथियारों को हासिल करने में भी मदद करता था।

'इस्राइल के लिए खतरा होने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई'
वहीं, आईडीएफ की ओर से बताया गया कि फतेह शेरिफ संयुक्त राष्ट्र राहत एवं कार्य एजेंसी का एक मान्यता प्राप्त सदस्य भी था, और लेबनान में संयुक्त राष्ट्र राहत एवं कार्य एजेंसी शिक्षक संघ का प्रमुख था। आईडीएफ और आईएसए ऐसे किसी भी व्यक्ति के खिलाफ काम करना जारी रखेंगे जो इस्राइल राज्य के नागरिकों के लिए खतरा पैदा करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
बड़े ऑपरेशन की योजना बना रहा है इस्राइल
एपी सूत्रों के अनुसार इस्राइल की तरफ से लेबनान की सीमा पर छोटे और सटीक छापेमार कार्रवाई की जा रही है और एक बड़े ऑपरेशन की योजना बनाई गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें