फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Israel Hamas War: 'जब तक हमास बंधकों को रिहा नहीं कर देता, तब तक मदद नहीं मिलेगी', इस्राइल की चेतावनी

Fri, 13 Oct 2023 07:17 AM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, यरुशलम
विज्ञापन
इस्राइल-हमास के बीच युद्ध जारी। - फोटो : Social Media
विज्ञापन

इस्राइली और हमास के बीच जारी जंग में अब तक 2700 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। इस दौरान 1500 से ज्यादा आतंकी भी मारे गए हैं। इस्राइली सेना ने बताया कि उनके देश में 189 सैनिकों सहित 1,200 से अधिक लोग मारे गए हैं। देश के भीतर करीब 1,500 हमास आतंकी मारे गए और गाजा के अंदर हमास के सैकड़ों लोग मारे गए हैं। उधर, गाजा के अधिकारियों के अनुसार, वहां 1,417 लोग मारे गए और 6,500 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।

विज्ञापन


इस बीच इस्राइल ने गुरुवार को को कहा कि जब तक हमास के आतंकवादी अपने हमले के दौरान बंधक बनाए गए 150 बंधकों को मुक्त नहीं कर देते, तब तक गाजा में किसी भी चीज की अनुमति नहीं मिलेगी। फलस्तीनी लोग घटती आपूर्ति के बीच आवश्यक सामान जमा करने की कोशिश कर रहे हैं।

इस्राइल ने हमास को दी चेतावनी
इस्राइल की ओर से गाजा के 23 लाख लोगों को भोजन, पानी, ईंधन तथा बिजली की आपूर्ति रोकने और मिस्र से आपूर्ति के आने को प्रतिबंधित करने के बाद अंतरराष्ट्रीय सहायता समूहों ने बिगड़ते मानवीय संकट की चेतावनी दी है। इस्राइल के ऊर्जा मंत्री इजराइल काट्ज ने कहा कि जब तक इस्राइली बंधकों को रिहा नहीं किया जाएगा, तब तक बिजली का एक भी स्विच और पानी का नल चालू नहीं किया जाएगा। इसके साथ ही ईंधन का एक भी ट्रक प्रवेश नहीं कर पाएगा।
विज्ञापन


फलस्तीन राजदूत ने कही यह बात 
वहीं, भारत में फलस्तीनी राजदूत अदनान अबु अलहैजा ने कहा कि फलस्तीन मुद्दे के साथ भारत की एकजुटता महात्मा गांधी के समय से चली आ रही है और अपने बढ़ते वैश्विक कद और पश्चिम एशिया के सभी प्रमुख पक्षों पर प्रभाव से वह इजराइल-हमास संघर्ष से उत्पन्न संकट को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिहाज से अच्छी स्थिति में है। अलहैजा ने कहा कि भारत इस्राइल और फलस्तीन दोनों का मित्र है और वह तनाव कम करने की दिशा में काम करने और फलस्तीन मुद्दे के समाधान में योगदान देने में “सक्षम” है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें