फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Israel Hamas War: बंधकों की रिहाई की डील पर संशय, हमास ने नहीं दी है अभी मंजूरी

Fri, 02 Feb 2024 08:15 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव

सार

लेबनानी मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, कतर की तरफ से बयान जल्दबाजी में और गलत दिया गया। अभी तक हमास के नेतृत्व ने डील को लेकर कोई फैसला नहीं किया है।
विज्ञापन
हमास - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस्राइल और हमास के बीच बंधकों की रिहाई के लिए बातचीत हो रही है। इस बातचीत  में कतर, मिस्त्र और अमेरिका भी शामिल हैं। हाल ही में कतर ने एलान किया था कि हमास ने बंधकों को छोड़ने की डील के लिए हामी भर दी है, लेकिन अब लेबनान के एक मीडिया हाउस ने फलस्तीनी सूत्रों के हवाले से दावा किया है कि अभी तक हमास ने डील पर कोई फैसला नहीं किया है और वह अभी इस पर विचार कर रहे हैं। इस्राइल के मीडिया ने भी लेबनानी मीडिया की इन खबरों को रिपोर्ट किया है।
विज्ञापन


'कतर की तरफ से बयानबाजी में की गई जल्दबाजी'
लेबनानी मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, कतर की तरफ से बयान जल्दबाजी में और गलत दिया गया। अभी तक हमास के नेतृत्व ने डील को लेकर कोई फैसला नहीं किया है। लेबनानी मीडिया की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इस्राइली मीडिया जानबूझकर डील फाइनल होने की बात चला रहा है ताकि बंधकों के परिजन, जो सरकार पर दबाव बना रहे हैं, उन्हें शांत रखा जा सके। कतर के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मजीद अल अंसारी ने हाल ही में अपने एक बयान में कहा था कि इस्राइल की तरफ से डील को मंजूरी मिल गई है और हमास की तरफ से भी शुरुआती सकारात्मक पुष्टि हुई है। 

हमास ने इस्राइल पर खबरें लीक करने का लगाया आरोप
हमास के एक अधिकारी ओसामा हमदान के हवाले से मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि हमास ने अभी तक अपने आधिकारिक जवाब पर अंतिम फैसला नहीं किया है। मीडिया रिपोर्ट्स में हमदान के हवाले से लिखा गया है कि जब सब तैयारी हो जाएगी तो हम डील पर अपना जवाब दे देंगे, लेकिन अभी तक हमने कुछ फाइनल नहीं किया है और ना ही अभी तक कोई समझौता हुआ है। हमदान ने कहा कि इस्राइली सरकार विपक्ष के दबाव से बचने के लिए जानबूझकर ऐसी खबरें लीक कर रही है और वह भ्रम फैला रहे हैं। 
विज्ञापन


बीती 7 अक्तूबर को हमास ने इस्राइल की सीमा में घुसकर 1200 से अधिक इस्राइली नागरिकों की हत्या कर दी थी। साथ ही 230 से ज्यादा इस्राइली और अन्य विदेशी नागरिकों का अपहरण कर उन्हें बंधक बना लिया था। नवंबर में इस्राइल और हमास के बीच अस्थायी युद्धविराम हुआ, जिसमें हुए समझौते के तहत 105 नागरिकों को हमास ने रिहा कर दिया। इनमें 81 इस्राइली, 23 थाईलैंड के नागरिक एक फिलिपींस का नागरिक शामिल था। अभी भी 130 से ज्यादा लोग हमास की कैद में हैं। हालांकि आईडीएफ ने अपनी खुफिया रिपोर्ट्स के आधार पर दावा किया है कि बंधकों में 18 लोगों की मौत हो चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें