फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Israel Tension: इस्राइल की जासूसी कराने में जुटा ईरान, दो समूहों के बाद अब एक दंपती पर भी कसा शिंकजा

Fri, 01 Nov 2024 08:24 AM IST
काव्या मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, यरुशलम

सार

पुलिस और इस्राइल की आंतरिक सुरक्षा एजेंसी शिन बेट ने बताया कि ईरान द्वारा इस्राइल के लोगों को भर्ती करने की कोशिशों को नाकाम करना जारी है।
विज्ञापन
हथकड़ी, arrest - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीते एक साल से ज्यादा समय से इस्राइल और हमास के बीच जंग जारी हैं। वहीं, इस युद्ध की लपटें लेबनान और ईरान तक पहुंच चुकी हैं। इस बीच, इस्राइल से एक चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। यहां की पुलिस ने एक इस्राइली दंपती को ईरान के लिए जासूसी करने के संदेह में गिरफ्तार किया है। जबकि इससे महज एक सप्ताह पहले दो समूहों को हिरासत में लिया था। 

विज्ञापन


ईरान जासूसी के लिए इस्राइल के लोगों को कर रहा भर्ती
पुलिस और इस्राइल की आंतरिक सुरक्षा एजेंसी शिन बेट ने गुरुवार को बताया कि ईरान द्वारा इस्राइल के लोगों को भर्ती करने की कोशिशों को नाकाम करना जारी है। साथ ही आरोप लगाया कि दोनों इस्राइली नागरिक राष्ट्रीय बुनियादी ढांचे, सुरक्षा स्थलों और एक महिला शिक्षाविद पर नजर रखने के लिए खुफिया जानकारी जुटाने में शामिल थे।

इस दंपती को किया गिरफ्तार
अधिकारी ने बताया, 'लोद के रहने वाले दंपती राफेल और लाला गोलिव को ईरानी सेल की ओर से काम करने के बाद गिरफ्तार किया गया था। यह लोग इस्राइल में कॉकस देशों से इस्राइलियों की भर्ती करता है। इस जोड़े को ईरानी अधिकारियों की ओर से काम करने वाले अजरबैजानी नागरिक एल्शान (एल्हान) अगायव द्वारा भर्ती किया गया था। यह स्पष्ट नहीं था कि अगायव इस्राइल में रहता है या नहीं।'
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि गोलिव ने इस्राइल की मोसाद जासूसी एजेंसी के मुख्यालय सहित संवेदनशील इस्राइली स्थलों की जासूसी की और तेल अवीव में राष्ट्रीय सुरक्षा अध्ययन संस्थान में काम करने वाले एक शिक्षाविद के बारे में खुफिया जानकारी एकत्र की।

इससे पहले भी कई हो चुके हैं गिरफ्तार
बता दें, इससे करीब एक सप्ताह पहले इस्राइली सुरक्षा सेवाओं ने बताया था कि उन्होंने दो अन्य संदिग्ध जासूसी समूहों का खुलासा किया है। 22 अक्तूबर को इस्राइली पुलिस ने कहा कि उन्होंने इस्राइली कब्जे वाले पूर्वी यरुशलम से सात फलस्तीनियों के एक समूह को गिरफ्तार किया है, जिन पर उन्हें ईरान के लिए हमले की योजना बनाने का संदेह है।

एक दिन पहले, पुलिस ने कहा कि उन्होंने ईरान के आदेश पर सैकड़ों जासूसी मिशनों को अंजाम देने के संदेह में हाइफा शहर से सात इस्राइली नागरिकों को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें