फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस्राइल संकट : उपदूत रॉनी येडिडिया ने कहा- भारत समेत हर देश के नागरिक की सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी

Thu, 13 May 2021 11:28 PM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, यरुशलम
विज्ञापन
भारत में नेपाल की उप राजदूत रॉनी येडिडिया क्लेन - फोटो : ANI
विज्ञापन

भारत में इस्राइल की उपदूत रॉनी येडिडिया क्लेन ने गुरुवार को कहा कि इस्राइल में भारत समेत अन्य देशों के नागरिकों की सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी है इसमें कोई भेदभाव नहीं किया जाएगा। उन्होंने भारतीय नागरिक सौम्या संतोष की मौत पर दुख जताते हुए कहा कि रॉकेट हमले में मारी गईं केरल की महिला सौम्या संतोष के परिवार की पूरी देखभाल स्थानीय अधिकारी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सौम्या संतोष के परिवार के लिए मुआवजे का ऐलान कर दिया गया है साथ ही उनका पूरा ख्याल रखा जाएगा।

विज्ञापन


बता दें कि इस्राइल और फलस्तीनी चरमपंथियों में बढ़ते तनाव के बीच भारत ने सभी हिंसक गतिविधियों, खासकर गाजा से किए गए रॉकेट हमलों की निंदा की है। साथ ही हिंसा में तत्काल कमी लाने की जरूरत पर बल दिया है।

संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टी एस तिरुमूर्ति ने बुधवार को ट्वीट करते हुए लिखा था कि पूर्वी यरूशलम में इस तनाव के मुद्दे पर हुई संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक में उन्होंने कहा कि भारत सभी तरह की हिंसक गतिविधियों, खासकर गाजा से किए गए रॉकेट हमलों की निंदा करता है।
विज्ञापन


तिरुमूर्ति ने  भी सौम्या संतोष की मौत पर शोक जताया और जोर दिया कि हिंसा में तत्काल कमी लाना समय की जरूरत है' और दोनों पक्षों को जमीन पर यथास्थिति में बदलाव से बचना चाहिए। अधिकारियों के मुताबिक, गाजा से फलस्तीनी चरमपंथियों की ओर से किए गए रॉकेट हमले में इजराइल में 30 वर्षीय भारतीय महिला सौम्या संतोष की मौत हो गई थी।

केरल के इदुक्की जिले की रहने वाली संतोष दक्षिण इजराइल के तटीय शहर एशकेलोन में एक बुजुर्ग महिला की देखभाल का काम करती थी। भारत में इजराइल के राजदूत रोन माल्का ने भारतीय महिला की मौत पर ट्विटर पर शोक व्यक्त किया। दोनों पक्षों की तरफ से जारी हमलों में अब तक 53 फलस्तीनी और छह इजराइली नागरिक मारे गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें