फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस्राइल : एक माह में दूसरी बार सीरिया के बंदरगाह पर दागीं मिसाइलें 

Wed, 29 Dec 2021 03:50 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, दमिश्क

सार

इस्राइल ने भूमध्यसागर से मंगलवार की सुबह सीरिया के लताकिया बंदरगाह पर मिसाइलें दागीं। यह हमला रूस के मीमिन हवाई ठिकाने के पास किया गया। दिसंबर में इस अहम बंदरगाह पर यह ऐसा दूसरा हमला है।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस्राइल ने भूमध्यसागर से मंगलवार की सुबह सीरिया के लताकिया बंदरगाह पर मिसाइलें दागीं जिससे एक कंटेनर टर्मिनल में आग लग गई। यह हमला रूस के मीमिन हवाई ठिकाने के पास किया गया। दिसंबर में इस अहम बंदरगाह पर यह ऐसा दूसरा हमला है। इस बंदरगाह पर सीरिया के लिए ज्यादातर आयातित सामान आता है।

विज्ञापन


रूस के मीमिन हवाई ठिकाने के पास मौजूद है अहम बंदरगाह
सरकारी समाचार एजेंसी ‘सना’ ने एक सैन्य अधिकारी के हवाले से बताया कि लताकिया के पश्चिम से दागी गईं इस्राइली मिसाइलों ने बंदरगाह के कंटेनर टर्मिनल को निशाना बनाया। इससे टर्मिनल में आग लगी और इसे काफी क्षति पहुंची। दमकलकर्मी हमले के बाद करीब एक घंटे तक आग बुझाने के लिए मशक्कत करते रहे।

सीरिया के सरकारी अल-अखबरिया टीवी की फुटेज में टर्मिनल से आग की लपटें और धुआं उठता दिखा। हमले से बंदरगाह के पास आवासीय इमारतों, एक अस्पताल, दुकानों और कुछ पर्यटक स्थलों को भी नुकसान पहुंचा है। मिसाइल हमलों में अभी किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। ऐसा ही एक हमला सात दिसंबर को हुआ था जब इस्राइली युद्धक विमानों ने कंटेनर टर्मिनल को निशाना बनाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें