फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस्राइल ने रॉकेट हमलों के जवाब में गाजा पट्टी पर किया हवाई हमला

Tue, 19 Jan 2021 12:59 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, येरूशलम
विज्ञापन
इस्राइल के लड़ाकू विमान
विज्ञापन

इस्राइल के लड़ाकू विमानों ने सोमवार को गाजा पट्टी को निशाना बनाया। हालांकि, इसमें किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। फलस्तीनी सूत्रों ने कहा, सोमवार सुबह लड़ाकू विमानों ने दक्षिणी शहर रफाह के एक कृषि क्षेत्र पर हमला किया, साथ ही खान यूनिस के उत्तर-पूर्व में अल-करार शहर में अल-फुरकान मस्जिद के पास भी हमला बोला गया।

विज्ञापन


वहीं, इस्राइली सेना ने कहा कि दो रॉकेट गाजा पट्टी से दक्षिणी शहर अशोकोद के पास तट की ओर से दागे गए थे। जवाब में लड़ाकू विमानों ने गाजा पट्टी में हमास के आतंकी संगठन से जुड़े ठिकानों को निशाना बनाया। इसमें सुरंग खोदने वाली साइटें भी शामिल थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें