तुर्किये के राष्ट्रपति रजब तैयब अर्दोआन ने कहा कि हमास आतंकी संगठन नहीं, बल्कि वह आजादी के लिए लड़ रहा है। अपनी संसद में उन्होंने इस्राइल यात्रा रद्द करने के एलान के साथ गाजा में बमबारी रोकने को भी कहा।
हमास के खिलाफ इस्राइल की कार्रवाई पर संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरस की टिप्पणी से तनाव बढ़ गया है। नाराज इस्राइल ने संयुक्त राष्ट्र के अधिकारियों को वीजा देने से इन्कार कर दिया। संयुक्त राष्ट्र में इस्राइली राजदूत गिलाड एर्दन ने कहा, लगता है कि गुटेरस इस्राइल पर हमास के हमले को उचित ठहरा रहे हैं। उन्हें हमारे क्षेत्र की असल स्थिति पता नहीं है। उन्हें तुरंत पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।
विज्ञापन
इस बीच, गाजा पट्टी पर इस्राइली सेना की बमबारी जारी है। दक्षिणी गाजा के साथ ही लेबनान व सीरिया में भी कई ठिकानों पर इस्राइल ने बम बरसाए। एर्दन ने कहा, गुटेरस की टिप्पणियों के कारण हम संयुक्त राष्ट्र के प्रतिनिधियों को वीजा नहीं देंगे। हमने पहले ही मानवीय मामलों के अवर महासचिव मार्टिन ग्रिफिथ्स को वीजा देने से इन्कार किया है। एर्दन ने कहा, उन्हें सबक सिखाने का समय आ गया है।
गुटेरस ने आरोप नकारे
गुटेरस ने आरोप खारिज करते कहा, मैं अपने बयान को गलत ढंग से पेश किए जाने से स्तब्ध हूं, मानो मैं हमास के कृत्यों को सही ठहरा रहा हूं। मेरा मानना है, पीड़ितों व उनके परिवारों के सम्मान में रिकॉर्ड सही से स्थापित करना जरूरी है।
विज्ञापन
हमास के साथ तुर्किये
तुर्किये के राष्ट्रपति रजब तैयब अर्दोआन ने कहा कि हमास आतंकी संगठन नहीं, बल्कि वह आजादी के लिए लड़ रहा है। अपनी संसद में उन्होंने इस्राइल यात्रा रद्द करने के एलान के साथ गाजा में बमबारी रोकने को भी कहा।
दो नवंबर तक उड़ानें स्थगित : एअर इंडिया ने तेल अवीव के लिए अपनी उड़ानों का निलंबन दो नवंबर तक बढ़ा दिया है। एअर इंडिया ने निर्धारित उड़ानें सात अक्तूबर से ही निलंबित कर रखी हैं।