फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस्राइल: कंपनी ने बनाया अनोखा मास्क, चेहरे से हटाए बिना खा सकते हैं खाना

Sat, 23 May 2020 12:45 PM IST
Sneha Baluni वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI
विज्ञापन

इस समय पूरी दुनिया कोरोना वायरस से जंग लड़ रही है। सभी लोग इससे बचने के नए-नए तरीके विकसित कर रहे हैं। इसी बीच इस्राइल की एक कंपनी ने ऐसा ही प्रयोग किया है। कंपनी ने एक अनोखा मास्क बनाया है। इसकी खासियत यह है कि खाना खाते समय भी इसे उतारने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

विज्ञापन

आप इसे पहनकर आराम से खाना खा सकते हैं। इससे कोरोना फैलने का खतरा कम होगा। जानकारी के अनुसार मशीन से जुड़े इस मास्क को रिमोट के जरिए चलाया जा सकेगा। इस मास्क को बनाने वाली कंपनी का कहना है कि रिमोट कंट्रोल की मदद से मास्क पहनने वाले इसे चला सकते हैं।


इसके अलावा कंपनी का दावा है कि यह डिवाइस ऑटोमैटिक भी काम करता है। लोगों में इस मास्क के प्रति उत्सुकता बनी हुई है। इस मास्क में सेंसर लगे होंगे जो हाथ या चम्मच के करीब आते ही उसे खोल देंगे।
विज्ञापन


इस महीने से शुरू होगा उत्पादन
मास्क को बनाने वाली कंपनी के उपाध्यक्ष असफ गिटेलिस का कहना है की चम्मच को जब मुंह के पास लाया जाएगा तब मास्क अपने आप खुल जाएगा। इसके अलावा मास्क को रिमोट के जरिए हाथ से भी खोला जा सकता है। फिलहाल आम जनता के लिए यह मास्क उपलब्ध नहीं है। कंपनी इस महीने से बड़े पैमाने पर इसका उत्पादन शुरू करने की तैयारी कर रही है। माना जा रहा है कि बाजार में मास्क के आने पर ग्राहकों को इसके लिए सामान्य मेडिकल मास्क की कीमत से दो-तीन सौ रुपये ज्यादा चुकाने पड़ेंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें