फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब की बोतलों पर महात्मा गांधी की तस्वीर लगाने वाली कंपनी ने मांगी माफी

Thu, 04 Jul 2019 01:57 AM IST
Nilesh Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Mahatma Gandhi(File Photo)
विज्ञापन
शराब की बोतलों पर महात्मा गांधी की तस्वीरें लगा कर विवाद में आई इस्राइली कंपनी माका ब्रेवरी ने भारतीयों की भावनाएं आहत करने को लेकर माफी मांग ली है। इस विवाद पर नई दिल्ली में राज्यसभा सदस्यों ने मंगलवार को चिंता जताई थी। उच्च सदन के सभापति एम वेंकैया नायडू ने विदेश मंत्री एस जयशंकर को इस विषय पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया था।
विज्ञापन


कंपनी के ब्रांड मैनेजर गिलाड ड्रोर ने कहा, माका बियर भारत सरकार और उसके लोगों की भावनाओं को आहत करने को लेकर तहे दिल से माफी मांगती है। हम महात्मा गांधी का बहुत सम्मान करते हैं और अपनी बोतलों पर उनकी तस्वीरें लगाने को लेकर अफसोस प्रकट करते हैं। कंपनी ने बोतलों का उत्पादन और आपूर्ति बंद कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें