फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकी फंडिंग: हाफिज सईद पर कार्रवाई करने को मजबूर पाक, केस दर्ज

Wed, 03 Jul 2019 10:28 PM IST
अमर शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
हाफिज सईद
विज्ञापन

मुंबई में 26/11 आतंकी हमले के सरगना हाफिज सईद पर पाकिस्तान में शिकंजा कसा जा रहा है। आतंकी संगठनों पर कार्रवाई के लिए बढ़ते अंतरराष्ट्रीय दबाव के बीच पाकिस्तान के अधिकारियों ने सईद और उसके 12 गुर्गों के खिलाफ आतंकी फंडिंग के 23 मामलों में केस दर्ज किया है। 

विज्ञापन


पाकिस्तान के आतंक विरोधी विभाग ने बताया कि उसने जमात-उद-दावा के मुखिया हाफिज सईद और उसके सहयोगियों के खिलाफ मामले दर्ज किए हैं।

बताया जाता है कि इन लोगों ने फंड जुटाने के लिए पांच ट्रस्ट बना रखे थे। इनके जरिये लश्कर-ए-ताइबा, जमात-उद-दावा और फलाह-ए-इंसानियत को मदद पहुंचाते थे। अधिकारियों का कहना है कि इन संगठनों और लोगों की संपत्तियां फ्रीज कर दी जाएंगी और सरकार अपने कब्जे में लेगी।


पाकिस्तान के आतंक रोधी विभाग (सीटीडी) ने कहा है कि उसने पांच ट्रस्टों के जरिए रकम जुटाकर आतंकवाद को वित्तीय मदद मुहैया कराने के आरोप में जमात उद दावा (जेयूडी) के प्रमुख और 12 सहयोगियों के खिलाफ 23 मामले दर्ज किए ।

विज्ञापन


सीटीडी ने एक बयान में कहा कि हाफिज सईद और अन्य नेताओं पर आतंकवाद के वित्तपोषण के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है ।  लाहौर, गुजरांवाला और मुल्तान में जेयूडी, लश्कर-ए-तैयबा और एफआईएफ (फलाह-ए-इंसानियत फाउंडेशन) के नेतृत्व के खिलाफ 23 मामले दर्ज किए गए । 

विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें