फलस्तीन की ओर से एक रॉकेट हमला होने और कुछ विस्फोटक लदे गुब्बारे भेजने के जवाब में इस्राइल की वायुसेना ने गाजा पट्टी में हमास के ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की है। यह जानकारी इस्राइल के रक्षा बलों ने गुरुवार को दी।
इस्राइली रक्षा बलों ने ट्विटर पर लिखा, आज रात एक रॉकेट और विस्फोटक गुब्बारे गाजा से इस्राइल में लॉन्च किए गए। इसके जवाब में इस्राइली रक्षा बलों ने गाजा में हमास के ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की। इस स्ट्राइक में हथियार निर्माण की जगह और अंडरग्राउंड इन्फ्रास्ट्रक्चर को भी निशाना बनाया गया।
ईरानी मिसाइल हमले में घायल अमेरिकी सैनिकों की संख्या 64 हुई
ईराक में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर 8 जनवरी को हुए ईरानी मिसाइल हमले में घायल हुए अमेरिकी सैनिकों की संख्या बढ़कर 64 हो गई है। पेंटागन के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल थॉमस कैंपबेल ने कहा, सैनिकों में हल्के मस्तिकाघात का पता चला है। पेंटागन ने बृहस्तपिवार को घायल सैनिकों की संख्या 50 बताई थी।
जबकि पहले यह संख्या 12 और बाद में 34 कर दी गई थी। बता दें कि ईरानी कमांडर जनरल कासिम सुलेमानी की अमेरिकी ड्रोन हमले में मौत के बाद ईरान ने अमेरिकी ठिकानों पर कई मिसाइल हमले किए थे। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तब दावा किया था कि इन हमलों में एक भी अमेरिकी सैनिक घायल नहीं हुआ है। एजेंसी