फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स की बेटी जेनिफर ने किया सगाई का एलान

Thu, 30 Jan 2020 05:18 AM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
जेनिफर गेट्स और नायेल नास्सार - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स की बेटी जेनिफर गेट्स ने मिस्र के जॉकी (घुड़सवार) नायेल नास्सार के साथ सगाई का एलान किया है। जेनिफर ने बुधवार को (स्थानीय समयानुसार) सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर लिखा, नायेल नास्सार, आप अलग तरह के व्यक्ति हैं। मैं आपके साथ आगे का जीवन सीखते हुए, बढ़ते हुए, हंसते हुए बिताने के लिए और इंतजार नहीं कर सकती।

विज्ञापन


बता दें कि जेनिफर और नास्सार लंबे समय से साथ हैं। जेनिफर ने एक साक्षात्कार के दौरान कहा था, यह खास है। घोड़े हमारे जीवन का एक हिस्सा भर हैं लेकिन हम इस खेल से प्यार करते हैं। वह (नास्सार) एक पेशेवर हैं और मैं इस खेल में अभी नौसिखिया हूं। इसलिए, एक दूसरे के साथ घोड़ों के लिए हमारे प्यार और जुनून को साझा करने में सक्षम होना अविश्वसनीय है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें