फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gaza War: इस्राइल ने गाजा में अस्पताल के गेट पर किया हवाई हमला, तीन चिकित्सक और सात मरीज घायल

Tue, 15 Apr 2025 02:48 PM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, गाजा पट्टी

सार

इस्राइल ने मंगलवार को गाजा पट्टी में कुवैती फील्ड अस्पताल के गेट पर हवाई हमला किया। इस्राइली हवाई हमले में तीन चिकित्सक और सात मरीज समेत 10 लोग घायल हो गए। घायलों में दो की हालत गंभीर बताई गई है। इससे पहले, इस्राइल ने रविवार को उत्तरी गाजा में अल-अहली अस्पताल पर हमला किया था। इस हमले में एक मरीज की मौत हो गई थी। 
विज्ञापन
इस्राइल-हमास संघर्ष के बीच गाजा पट्टी का दृश्य (फाइल) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस्राइल ने मंगलवार को गाजा पट्टी में एक फील्ड अस्पताल के गेट पर हवाई हमला किया। इस हमले में तीन चिकित्सक और सात मरीज समेत 10 लोग घायल हो गए। अस्पताल के प्रवक्ता सबर मोहम्मद ने बताया कि दो मरीज गंभीर रूप से घायल हैं। हालांकि, इस्राइली सेना की ओर से हमले पर तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की गई है। 

विज्ञापन


इस्राइली हवाई हमला मुवासी इलाके में कुवैती फील्ड अस्पताल पर हुआ, जहां लाखों लोग विशाल टेंट कैंपों में शरण लिए हुए हैं। इससे पहले, इस्राइल ने निकासी का आदेश देने के बाद रविवार को उत्तरी गाजा में अल-अहली अस्पताल पर हमला किया। अस्पताल के अनुसार, निकासी के दौरान एक मरीज की मौत हो गई। इसके अलावा, हमले में आपातकालीन कक्ष, फार्मेसी और आसपास की इमारतों को भी गंभीर नुकसान पहुंचा। यरूशलम निवासी अस्पताल संचालक एपिस्कोपल डायोसीज ने हमले की निंदा की। 

ये भी पढ़ें: Israel-Hamas War: IDF ने तेज किए हमले, 90 आतंकी ठिकानों को ध्वस्त करने का दावा; अस्पताल को भी निशाना बनाया
विज्ञापन


इस्राइल के आरोपों को हमास ने किया खारिज
वहीं, इस्राइल ने अपने बचाव में कहा कि उसने अस्पताल के भीतर हमास कमांडर और नियंत्रण केंद्र को निशाना बनाया था। बता दें कि इस्राइली सेना ने 18 महीने के युद्ध के दौरान कई बार अस्पतालों को निशाना बनाया है। इस्राइल ने आरोप लगाया है कि हमास के आतंकवादी अस्पतालों को छिपने और सैन्य उद्देश्यों के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं। हालांकि, हमास ने इस्राइल के आरोपों को खारिज कर दिया। वहीं, अस्पताल के कर्मचारियों ने भी इस्राइल के आरोपों से इनकार किया है। उन्होंने इस्राइल पर नागरिकों को खतरे में डालने और क्षेत्र की स्वास्थ्य प्रणाली को नष्ठ करने का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Gaza Conflict: इस्राइल ने गाजा के अस्पताल पर किया जोरदार हमला, मरीजों और डॉक्टरों की जान पर आई बात

हमास के हमले के बाद शुरू हुआ युद्ध

हमास के आतंकवादियों ने 7 अक्तूबर, 2023 को दक्षिणी इस्राइल पर हमला किया था, जिसमें लगभग 1,200 लोग मारे गए थे। मरने वालों में ज्यादातर नागरिक थे। इसके अलावा, हमास के आतंकवादियों ने 251 लोगों का अपहरण कर बंधक बना लिया था। जवाबी कार्रवाई करते हुए इस्राइल ने भी गाजा पट्टी पर हमला किया, जिसके बाद हमास और इस्राइल के बीच युद्ध शुरू हो गया। गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, इस्राइल के जवाबी हमले में 51,000 लोग मारे गए हैं। हालांकि, स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह नहीं बताया कि मरने वालों में कितने नागरिक और कितने लड़ाके हैं। 

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें