फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Israel: सत्ता के करीब पहुंचे नेतन्याहू, करीबी लेविन बने नेसेट के नए स्पीकर

Wed, 14 Dec 2022 01:51 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, यरूशलेम।

सार

लेविन के स्पीकर बनने के बाद लिकुड पार्टी के नेतृत्व में नई गठबंधन सरकार के गठन का रास्ता साफ हो जाएगा। हालांकि इस्राइल के राजनीतिक पंडितों का कहना है कि लेविन को अस्थायी तौर पर पद पर लाया गया है।
विज्ञापन
बेंजामिन नेतन्याहू। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस्राइल में नई सरकार के गठन से पहले वहां की संसद नेसेट ने मंगलवार को बेंजामिन नेतन्याहू की दक्षिणपंथी लिकुड पार्टी के वरिष्ठ सदस्य यारिव लेविन का संसद के नए स्पीकर के रूप में चुनाव किया गया है। उन्हें नेतन्याहू का करीबी बताया जा रहा है। नेतन्याहू देश के अगले संभावित प्रधानमंत्री माने जा रहे हैं।

विज्ञापन


लेविन के स्पीकर बनने के बाद लिकुड पार्टी के नेतृत्व में नई गठबंधन सरकार के गठन का रास्ता साफ हो जाएगा। हालांकि इस्राइल के राजनीतिक पंडितों का कहना है कि लेविन को अस्थायी तौर पर पद पर लाया गया है। नई सरकार के गठन के बाद उन्हें कैबिनेट में अहम भूमिका दी जाएगी। 

चुनावों में लिकुड पार्टी ने हासिल कर लिया है बहुमत
इस्राइल में पिछले महीने हुए चुनाव में नेतन्याहू की लिकुड पार्टी ने संसद में बहुमत हासिल कर लिया है। चुनाव में उनकी पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी। लिकुड पार्टी ने देश में नई सरकार बनाने के लिए अति-रूढ़िवादी शास पार्टी के साथ गठबंधन किया है। इस्राइल की राजनीति में पिछले 2-3 सालों से काफी उथल-पुथल मची हुई है।
विज्ञापन


उम्मीद जताई जा रही है कि इस बार सरकार बनने के बाद देश में एक स्थिर सरकार का गठन होगा। हालांकि, जीत के बाद नेतन्याहू ने कहा था कि हमने एक दक्षिणपंथी सरकार के गठन की दिशा में एक और कदम पूरा कर लिया है। नई सरकार इस्राइल के सभी नागरिकों की हितों में काम करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें