फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Israel Attack: तेल अवीव में हुए आतंकी हमले में एक की मौत, पांच लोग घायल, पुलिस ने हमलावर को किया ढेर

Sat, 08 Apr 2023 03:53 AM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव

सार

तेल अवीव के पुलिस प्रमुख अमीचाई एशद ने बताया कि तेल अवीव में संदिग्ध हमलावर ने एक साइकिल लेन पर गाड़ी चलाई और पैदल यात्री क्षेत्र में कई लोगों को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस्राइल के तेल अवीव में एक आतंकवादी हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई और पांच लोग घायल हो गए। रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने बताया कि शुक्रवार की रात एक संदिग्ध ने कई लोगों को टक्कर मार दी। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए उस आतंकवादी को मार गिराया। इस्राइल के विदेश मंत्रालय ने इसे आतंकवादी हमला करार दिया।

विज्ञापन




लोगों में घुसा दी कार
तेल अवीव के पुलिस प्रमुख अमीचाई एशद ने बताया कि तेल अवीव में संदिग्ध हमलावर ने एक साइकिल लेन पर गाड़ी चलाई और पैदल यात्री क्षेत्र में कई लोगों को टक्कर मार दी। इसके बाद उसने कार को समुद्र तटीय पार्क के पास पलटने वाले लोगों में घुसा दी। एशद ने मीडिया को दिए एक बयान में कहा, पुलिस हमलावर के इरादों और वह कहां से हैं इसकी जांच कर रही है और सबूत के लिए इलाके की तलाश कर रही है।

आतंकी हमले के सभी पीड़ित पर्यटक
अधिकारी ने कहा कि क्षेत्र को बंद कर दिया गया है। तेल अवीव के पुलिस प्रमुख अमीचाई एशेद ने ऑनलाइन फैल रही गलत सूचनाओं के खिलाफ चेतावनी दी है। कई रिपोर्टों में कहा गया है कि संदिग्ध हमलावर इस्राइली शहर केफर कासेम का रहने वाला था। स्थानीय मीडिया ने बताया कि संदिग्ध तेल अवीव में काम करता था। मैगन डेविड एडोम आपातकालीन सेवा का कहना है कि तेल अवीव में आज हुए आतंकी हमले के सभी पीड़ित पर्यटक हैं।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने पुलिस को दिए आदेश
वहीं प्रधानमंत्री नेतन्याहू को तेल अवीव में हुए आतंकी हमले के बारे में जानकारी दी गई। जिसके बाद उन्होंने सभी रिजर्व बॉर्डर पुलिस को बुलाने का आदेश दिया। तेल अवीव में दो घातक घटनाओं के बाद, नेतन्याहू ने आईडीएफ से आतंकवादी हमलों का सामना करने के लिए और सुरक्षा बल बुलाने का आदेश दिया। साथ ही प्रधानमंत्री ने नागरिकों से सुरक्षा बलों के निर्देशों का पालन करने का आह्वान भी किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें