फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Israel: इस्राइल की एजेंसी मोसाद ने ईरान में घुसकर आतंकी का किया अपरहण, पाकिस्तान से भी जुड़ रहे हैं तार

Fri, 30 Jun 2023 10:12 PM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, यरूशलम

सार

मोसाद ने साइप्रस देश में यहूदियों पर आतंकी हमला करने की ईरानी साजिश को विफल कर दिया है। वहीं अब इस साजिश में पाकिस्तान की एजेंसी आईएसआई की संलिप्तता का भी संकेत मिला है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस्राइल की जासूसी एजेंसी मोसाद अपने दुश्मन तक पहुंचने के लिए किसी भी हद तक जाने के लिए जानी जाती है। मोसाद ने ऐसे कई ऑपरेशन किए हैं जिसकी वजह से उसकी चर्चा दुनियाभर में होती है। वहीं अब मोसाद ने ऐसा ही एक और कारनामा कर दिखाया है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मोसाद ने साइप्रस देश में यहूदियों पर आतंकी हमला करने की ईरानी साजिश को विफल कर दिया है। वहीं अब इस साजिश में पाकिस्तान की एजेंसी आईएसआई की संलिप्तता का भी संकेत मिला है।

विज्ञापन


रिपोर्ट के मुताबिक मोसाद ने ईरान के अंदर घुसकर आतंकी हमले की कोशिश करने वाले मास्टरमाइंड को पकड़ा और उसका अपहरण कर लिया। मास्टरमाइंड की पहचान युसेफ शाहबाजी अब्बासलिलु के रूप में हुई है। मोसाद ने अपने एक बयान में कहा कि ईरानी क्षेत्र के भीतर इस साहसी मिशन में मोसाद ने आतंकी सेल के मास्टरमाइंड को पकड़ा। उसने पूछताछ के दौरान विस्तार से आतंकी साजिश को स्वीकार किया कि कैसे उसने इसे अंजाम देने की कोशिश की।

वहीं इस मास्टरमाइंड के पकड़े जाने के कारण साइप्रस में आतंकी घटना का पर्दाफाश हुआ है और इस आतंकी सेल से पर्दा उठा है। मोसाद ने कहा कि हम हर उस व्यक्ति तक पहुंचेंगे जो ईरान सहित दुनिया में कहीं भी यहूदियों और इस्राइलियों के खिलाफ आतंक को बढ़ावा देता है।
विज्ञापन


जासूसी एजेंसी मोसाद द्वारा जारी वीडियो फुटेज में ईरानी ने यहूदियों और इस्राइलियों की हत्या की साजिश में पाकिस्तानी जासूसी एजेंसी आईएसआई की संलिप्तता का भी खुलासा किया है। पाकिस्तानी नागरिकों को हाल ही में इस्राइलियों को निशाना बनाने वाली ऐसी कई अन्य साजिशों में पकड़ा गया है।

अब्बासलिलु ने अपने हैंडलर का नाम हसन शौशतारी जादेह बताया है, जो इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) की विदेशी खुफिया शाखा का एक जाना-माना व्यक्ति है। अब्बासलिलु ने उनके बारे में बात करते हुए कहा कि वह भरोसेमंद पाकिस्तानी है, जिन्होंने मेरे लिए बहुत महत्वपूर्ण गतिविधि को अंजाम दिया था।

अब्बासलिलु ने कहा कि उसने अपने आकाओं से प्राप्त हथियार को एक झाड़ी के नीचे दबा दिया था, और मुझे अपना लक्ष्य एक व्हाट्सएप इंटरफेस के माध्यम से मिला जो मुझे आईआरजीसी इंटेलिजेंस संगठन से प्राप्त हुआ था। उन्होंने कहा कि मुझे शुश्तारी से एक तस्वीर और उस घर का जीपीएस मार्ग मिला जहां वह रहता है। 

इसके बाद अब्बासलिलु ने दूर से अपने लक्ष्य का पीछा करना शुरू कर दिया, तस्वीरें लीं और हत्या की तैयारी की। उसने कहा कि मेरी योजना यह थी कि  अगर वह शांत और खाली सड़क जा रहा है तो मैं उसे हथियार से मार डालूँगा। लेकिन आकाओं को पता चल गया कि पुलिस उसके पीछे है। इसके बाद अब्बासलिलु से आकाओं ने हथियार छुपाने, सभी उपकरणों को फेंकने के लिए कहा था। वहीं बड़ी बात ये कि जारी किए गए वीडियो में उसका ईरान लौटने का बोर्डिंग पास भी दिखाया गया है।

हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि मोसाद के द्वारा पूछताछ के बाद अब्बासलिलु का क्या हुआ। साइप्रस, तुर्की, जॉर्जिया और ग्रीस में इस्राइलियों पर हमला करने के ईरानी प्रयासों को हाल ही में विफल कर दिया गया है मोसाद ने अपने बयान में कहा कि वह दुनिया भर में यहूदियों और इजरायलियों को नुकसान रोकने के लिए निर्णायक रूप से कार्य करना जारी रखेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें