फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस्लामिक स्टेट ने की बगदादी की मौत की पुष्टि, चुना नया नेता

Fri, 01 Nov 2019 02:58 AM IST
अमित मंडल वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Abu Bakr al-Baghdadi - फोटो : Social Media
विज्ञापन
आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट ने अपने सरगना अबू बकर अल-बगदादी के मारे जाने की पुष्टि की है। इसके साथ ही आतंकवादी संगठन ने बगदादी की जगह नया सरगना अबू इब्राहिम अल-हाशिमी अल-कुरैशी को बनाया है। इस आतंकवादी संगठन के बयान से यह जानकारी मिली है।
विज्ञापन


इस आतंकवादी संगठन के प्रवक्ता अबू हमजा-अल कुरैशी ने ऑडियो बयान में कहा कि हम अपने खलीफा की मौत का शोक मनाते हैं। 

बगदादी को अमेरिका सेना ने एक ऑपरेशन में मार गिराया था। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसकी पुष्टि की थी। बगदादी के साथ उसके तीन बच्चे और कई सहयोगी भी मारे गए हैं। ट्रंप ने बताया कि बगदादी सीरिया की एक सुरंग में छिपा हुआ था। उन्होंने कहा कि घिर जाने के बाद बगदादी ने खुद को बच्चों सहित उड़ा लिया। 
विज्ञापन


ट्रंप ने आईएस के खिलाफ लड़ाई में सहयोग के लिए रूस, सीरिया और तुर्की को भी शुक्रिया कहा। ट्रंप ने कहा कि वह ऑपरेशन को देख रहे थे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें