फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pakistan: पीटीआई के प्रदर्शन से पहले इस्लामाबाद में भारी पुलिस बल तैनात, इंटरनेट और सभी प्रमुख सड़कें बंद

Sun, 24 Nov 2024 05:48 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद।

सार

Pakistan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पीटीआई पार्टी के समर्थक इस्लामाबाद में बड़े विरोध प्रदर्शन की तैयारी में हैं। सरकार ने इस विरोध प्रदर्शन को रोकने के लिए शहर की प्रमुख सड़कों को बंद कर दिया है।
विज्ञापन
पीटीआई की रैली से पहले इस्लामाबाद में पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था। - फोटो : एक्स/पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस्लामाबाद में रविवार को भारी सुरक्षा बल तैनात किए गए। दरअसल, पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पीटीआई पार्टी के समर्थक राष्ट्रीय राजधानी में बड़े विरोध प्रदर्शन की तैयारी में हैं। सरकार ने इस विरोध प्रदर्शन को रोकने के लिए शहर की प्रमुख सड़कों को बंद कर दिया है और कुछ इलाकों में मोबाइल व इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दीं हैं। इमरान खान बीते एक साल से ज्यादा समय से रावलपिंडी की अदियाला जेल में बंद हैं।  

विज्ञापन


विरोध रैली में इमरान खान की पत्नी बुशरा नहीं शामिल
पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) ने जनता से 'गुलामी की बेड़ियां तोड़ने' के लिए रैली में शामिल होने का आह्वान किया था। इमरान खान की पत्नी बुशरा बीबी और खैबर पख्तूनख्वा (केपी) के मुख्यमंत्री अली अमीन गंडापुर के नेतृत्व में एक काफिला पेशावर से इस्लामाबाद की ओर रवाना हुआ। हालांकि, बाद में जिओ न्यूज की रिपोर्ट में बताया गया कि बुशरा बीबी इस रैली में भाग नहीं ले रही हैं। 

मांग पूरी करना वरना बांग्लादेश जैसी होगी स्थिति: मुहम्मद अली सैफ
खैबर पख्तूनख्वा की प्रांतीय सरकार के प्रवक्ता मुहम्मद अली सैफ ने बताया कि विरोध प्रदर्शन में रुकावट डालने के लिए संघीय सरकार ने कई कदम उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने विरोध सामग्री पर गोलीबारी करने की भी कोशिश की। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार के पास अभी समय है कि वह पीटीआई की मांगों को पूरा करे, अन्यथा बांग्लादेश जैसी स्थिति हो सकती है, जहां छात्र आंदोलन ने शेख हसीना सरकार का तख्तापलट कर दिया। 
विज्ञापन


विभिन्न शहरों से इस्लामाबाद के लिए रवाना हुए पीटीआई समर्थक
पाकिस्तानी मीडिया की खबरों के मुताबिक, पीटीआई समर्थक विभिन्न शहरों से इस्लामाबाद के लिए रवाना हुए। लेकिन राजधानी पुलिस ने किसी को भी शहर में घुसने नहीं दिया और फैजाबाद क्षेत्र में 16 प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया गया। इस बीच, इटरनेट ट्रेकिंग मॉनिटर 'नेटब्लॉक्स' ने एक्स पर एक पोस्ट में बताया कि पाकिस्तान में व्हाट्सएप के बैकएंड को प्रतिबंधित कर दिया गया है, जिससे फोटो और वीडियो को साझा करने में मुश्किलें आ रही हैं।    

इमरान खान ने पार्टी समर्थकों से किया प्रदर्शन का आह्वान
इमरान खान ने अपने समर्थकों से एकजुट होने और इस आंदोलन में भाग लेने का आह्वान किया है। खान ने इसे आजादी और इंसाफ का आंदोलन बताया। पीटीआई इमरान खान की रिहाई, आठ फरवरी को हुए चुनाव में कथित धांधली और न्यायपालिका की बहाली की मांगों को लेकर यह प्रदर्शन कर रही है। इस्लामाबाद में सुरक्षा कड़ी की गई है और इस्लामाबाद हवाईअड्डा, डी-चौक और महत्वपूर्ण सरकारी इमारतों के पास बैरिकेड्स लगाए गए हैं। पाकिस्तान रेलवे ने भी पेशावर, लाहौर और रावलपिंडी के बीच ट्रेन सेवाएं निलंबित कर दी हैं। 

मरियम के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने लागू की धारा 144
इसके अलावा,  पंजाब सरकार ने भी 23 से 25 नवंबर तक प्रांत भर में धारा 144 लागू कर दी है, जो सार्वजनिक सभाओं और प्रदर्शनों पर रोक लगाता है। जेल में बंद इमरान खान के खिलाफ 200 से अधिक मामले दर्ज हैं। हालांकि कुछ मामलों में उन्हें जमानत मिली है, लेकिन कुछ मामलों में वह सजा भुगत रहे हैं। पीटीआई का आरोप है कि फरवरी में हुए आम चुनावों में सत्तारूढ़ पीएमएल-एन और पीपीपी ने जनादेश की चोरी की थी। 
विज्ञापन


संबंधित वीडियो-

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें