फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Iraq: इराक में मारा गया खूंखार आतंकी और ISIS चीफ अबू खादिजा; इराकी पीएम ने बताया- आतंकवाद के खिलाफ बड़ी जीत

Fri, 14 Mar 2025 09:15 PM IST
पवन पांडेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बगदाद

सार

इस्लामिक स्टेट इन इराक एंड सीरिया के प्रमुख अबू खादिजा को इराकी सेना ने मार गिराया है। इसकी पुष्टि खुद इराकी पीएम मोहम्मद शिया अल-सुदानी ने की है। उन्होंने उसकी मौत को आतंकवाद के खिलाफ एक बड़ी जीत बताया है।
विज्ञापन
मोहम्मद शिया अल-सुदानी, इराक के प्रधानमंत्री - फोटो : facebook.com/IraqiPMO.Eng
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस्लामिक स्टेट इन इराक एंड सीरिया (आईएसआईएस ) का प्रमुख अब्दुल्ला माकी मुसलेह अल-रिफाई, जिसे अबू खादिजा के नाम से जाना जाता था, इराकी सुरक्षा बलों और अमेरिका के नेतृत्व वाले गठबंधन के संयुक्त ऑपरेशन में मारा गया। इराक के प्रधानमंत्री मोहम्मद शिया अल-सुदानी ने इस खबर की पुष्टि करते हुए कहा कि अबू खादिजा दुनिया के सबसे खतरनाक आतंकवादियों में से एक था और उसकी मौत आतंकवाद के खिलाफ एक बड़ी जीत है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - US: इराक में बढ़ा विद्युत कटौती का खतरा, अमेरिका ने ईरान से बिजली आयात अनुमति के नवीनीकरण पर लगाई रोक

ऑपरेशन को कैसे दिया गया अंजाम?
इराकी सुरक्षा बलों ने अमेरिका के नेतृत्व वाले गठबंधन बलों के साथ मिलकर गुप्त अभियान चलाया, जिसमें अबू खादिजा को मार गिराया गया। हालांकि, अभी तक इस ऑपरेशन के स्थान और तरीकों की पूरी जानकारी नहीं दी गई है।
विज्ञापन


आईएसआईएस के खिलाफ इराक की लड़ाई
आईएसआईएस, जिसे दाएश भी कहा जाता है, पिछले कुछ वर्षों से कमजोर पड़ा है, लेकिन अब भी इराक और सीरिया में इसके स्लीपर सेल सक्रिय हैं। इराकी सेना और अमेरिकी गठबंधन फिलहाल आईएसआईएस के बचे-खुचे आतंकियों को खत्म करने के लिए लगातार अभियान चला रहे हैं।

यह भी पढ़ें - US-Iran Tension: ट्रंप का पत्र लेकर तेहरान पहुंचा यूएई राजनयिक, तनाव के बीच ईरानी विदेश मंत्री से मुलाकात की
विज्ञापन


कौन था खूंखार आतंकी अबू खादिजा?
अब्दुल्ला माकी मुसलेह अल-रिफाई उर्फ अबू खादिजा इराक में आईएसआईएस की आतंकी गतिविधियों का प्रमुख संचालक था। उस कई बम धमाकों और तमाम हमलों की साजिशों का मास्टरमाइंड माना जाता था। उसने इराक में कई निर्दोष लोगों और सुरक्षा बलों पर हमले कराए थे।

इराकी सेना की मिली बड़ी सफलता
इराकी अधिकारियों ने इस ऑपरेशन को आतंकवाद के खिलाफ एक महत्वपूर्ण जीत बताया है और कहा है कि आईएसआईएस के खिलाफ सैन्य अभियान जारी रहेगा। वहीं अबू खादिजा की मौत के बाद आईएसआईएस को इराक में एक और बड़ा झटका लगा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें